Tokyo Olympics : मेडल जीतने के करीब पहुंचीं दीपिका और पूजा रानी, टोक्यो में महिलाओं ने दिखाया दम

Tokyo Olympics 2020 Updates: टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है. तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और बॉक्सिंग में पूजा रारी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. जबकि बैडमिंटन में पीबी सिंधू अंतिम 16 में पहुंच गयीं हैं, ओलंपिक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…

Live Updates
10:54 PM. 28 Jul 21 5:24 PM. 28 Jul

तीरंदाजी में दीपिका क्वार्टर फाइनल में, अंतिम 16 में अमेरिकी आर्चर को हराया

झारखंड रांची की दीपिका कुमारी ने एकल अंतिम 16 मुकाबले में अमेरिकी आर्चर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. दीपिका ने पांच में से तीन सेट अपने नाम किया. पहला और चौथा सेट अमेरिकी आर्चर ने जीता. दीपिका ने अमेरिकी आर्चर को 6-4 से हराया.

10:54 PM. 28 Jul 21 5:24 PM. 28 Jul

बॉक्सिंग में भारत की पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में, अलजीरिया की बॉक्सर को हराया

महिला बॉक्सिंग में भारत की पूजा रानी ने 75 किग्रा अंतिम 16 मुकाबले में अलजीरिया की इचरकी चैब को 5-0 से हराया. इसके साथ ही पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं. पूजा रानी अब पदक से केवल एक जीत दूर हैं. पूजा को तीनों राउंड में पांचों जजों ने 10-10 अंक दिये.

8:08 PM. 28 Jul 21 2:38 PM. 28 Jul

दीपिका ने किया कमाल 

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कमाल कर दिया है. दीपिका आज का मैच जीतने के साथ ही अंतिम 16 में पहुंच गई हैं. उन्होंने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में भूटान की करमा को हरा दिया है.

8:08 PM. 28 Jul 21 2:38 PM. 28 Jul

प्रवीण जाधव अंतिम 16 में नहीं बना पाए जगह 

प्रवीण जाधव दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी से मैच हार गए हैं. राउंड ऑफ 32 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले प्रवीण जाधव अंतिम 16 में वह प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएं. वह अमेरिका के ब्रेडी एलिसन के हाथों 0-6 से हार गए.

8:08 PM. 28 Jul 21 2:38 PM. 28 Jul

प्रवीण जाधव ने जीता मैच 

पुरुष आर्चरी के व्यक्तिगत इवेंट में प्रवीण जाधव ने शानदार जीत हासिल कर ली है. प्रवीण जाधव को ROC के गालसान को सीधे सेटो मेंम मात दे दी. जाधव ने गालसान को 6-0 से मात दी और मैच अपने नाम किया.

8:08 PM. 28 Jul 21 2:38 PM. 28 Jul

अभी होने वाले भारत के मुकाबले 

तीरंदाजी- दोपहर 12:30 बजे: प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग

तीरंदाजी- दोपहर 2:14 बजे: दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग

बॉक्सिंग- दोपहर 2:33 बजे: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग

बैडमिंटन- दोपहर 2:30 बजे: बी साई प्रणीत, पुरुष एकल ग्रुप चरण

मुख्य बातें

Tokyo Olympics 2020 Updates: टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है. तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और बॉक्सिंग में पूजा रारी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. जबकि बैडमिंटन में पीबी सिंधू अंतिम 16 में पहुंच गयीं हैं, ओलंपिक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >