Tokyo Olympics 2020 : डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने किया निराश, फाइनल में 6ठे स्थान के साथ सफर समाप्त

Tokyo Olympics 2020 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टीम इंडिया ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है. आज दिनभर की गतिविधियों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:50 PM. 2 Aug 21 6:50 PM. 2 Aug

कमलप्रीत कौर ने भी किया निराश, फाइनल में 6ठे स्थान के साथ सफर समाप्त

डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की कमलप्रीत कौर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और 6ठे स्थान के साथ उन्हें संतोष करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में उनका बेस्ट 63.70 मीटर रहा. दूसरा, चौथा और 6ठा थ्रो उनका फाउल हो गया. जबकि पहला थ्रो उन्होंने 61.62 मीटर फेंका, तीसरा थ्रो 63.70 और पांचवां थ्रो 61.37 मीटर ही रहा. इस तरह उन्हें 6ठे स्थान के साथ अपना ओलंपिक सफर समाप्त करना पड़ा. इस स्पर्धा में यूएसए की वैलेरी ऑलमैन 68.98 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा किया.

6:50 PM. 2 Aug 21 6:50 PM. 2 Aug

डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की कमलप्रीत कौर 6ठे स्थान पर, चौथा थ्रो भी फाउल

डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले में भारत की कमलप्रीत कौर चौथे थ्रो की समाप्ति पर 6ठे स्थान पर मौजूद हैं. दूसरा और चौथा थ्रो कमलप्रीत का फाउल रहा.

6:50 PM. 2 Aug 21 6:50 PM. 2 Aug

तीसरे थ्रो में कमलप्रीत की शानदार वापसी

कमलप्रीत कौर ने तीसरे थ्रो में शानदार वापसी की है और 63.70 मीटर के थ्रो के साथ 6ठे स्थान पर पहुंच गयीं.

6:50 PM. 2 Aug 21 6:50 PM. 2 Aug

बारिश थमने के साथ ही शुरू हुआ डिस्कस थ्रो का फाइनल मुकाबला

ओलंपिक महिला डिस्कस थ्रो का फाइनल मुकाबला कुछ देर के लिए बारिश के कारण रोकना पड़ा. हालांकि 15 मिनट बाद फिर से शुरू भी कर दिया गया. भारत की खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पहला थ्रो 61.62 मीटर के साथ पूरा किया, जबकि उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा.

6:50 PM. 2 Aug 21 6:50 PM. 2 Aug

बारिश के कारण डिस्कस थ्रो का खेल रुका, कमलप्रीत कौर का दूसरा थ्रो फाउल

बारिश के कारण महिला डिस्कस थ्रो फाइनल का मुकाबला रोक दिया गया है. भारतीय खिलाड़ी कमलप्रीत कौर अपना पहला थ्रो 61.62 मीटर के साथ पूरा किया, जबकि उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा.

6:50 PM. 2 Aug 21 6:50 PM. 2 Aug

घुड़सवारी में फवाद मिर्जा फाइनल में

घुड़सवारी में फवाद मिर्जा फाइनल में, उनका घोड़ा सिगनोर अंतिम 25 में रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

6:50 PM. 2 Aug 21 6:50 PM. 2 Aug

निक्की प्रधान के पिता को उम्मीद गोल्ड जीतकर लौटेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से रौंदकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. महिला टीम ओलंपिक इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है. इधर टीम इंडिया की जीत पर झारखंड की हॉकी खिलाड़ी और टीम की मिडफील्डर निक्की प्रधान के पिता काफी खुश नजर आये. खूंटी के रहने वाले निक्की के पिता सोमा प्रधान ने कहा, उन्होंने भारत का मैच टीवी पर देखा. उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम गोल्ड जीतकर भारत लौटेगी.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

गुरजीत कौर के परिवार के लोगों ने अमृतसर में मिठाइयां बांटी

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर गुरजीत कौर के परिवार ने अमृतसर में मिठाइयां बांटी. आज महिला टीम ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया है. डिफेंडर गुरजीत कौर ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र गोल करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

पीएम मोदी ने पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला और पुरुष हॉकी टीम की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि पीवी सिंधु ने न केवल एक योग्य पदक जीता है, बल्कि हमने ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ऐतिहासिक प्रयासों को भी देखा है. मुझे आशा है कि 130 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे क्योंकि यह अमृत महोत्सव मन रहा है.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

शूटिंग में भारत के हाथ निराशा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत हारे

ओलिंपिक : निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत क्वालीफिकेशन राउंड में 20वें और 32वें स्थान पर रहे. पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे. भारत की उम्मीदों को झटका लगा है.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

ओलिंपिक और पारालिंपिक में अब तक 90 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों की आयोजन समिति के अधिकार के तहत, 448,815 कोरोना स्क्रीनिंग परीक्षणों में 1 से 31 जुलाई तक 90 सकारात्मक मामलों की पुष्टि हुई है.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार सेमीफाइनल में

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. महिला टीम पहली बार ओलिंपिक की सेमीफाइनल में पहुंची है.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

तीसरे क्वार्टर में भी भारत की एक गोल की बढ़त बरकरार

तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है. भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त बरकरार है.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

भारत ने ली एक गोल की बढ़त 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल की बढ़त ले ली है. स्कोर 1-0 है

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

पहला क्वार्टर बराबर पर खत्म

पहले क्वार्टर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों में से किसी भी टीम ने गोल नहीं किया.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

भारतीय महिला हॉकी टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शुरू

भारतीय महिला हॉकी टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीख् मुकाबला शुरू हो गया है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

स्प्रिंटर दुती चंद ने भी किया निराश, सेमीफाइनल में नहीं बना पायी जगह

स्प्रिंटर दुती चंद महिलाओं की 200 मीटर हीट 4 में सातवें स्थान पर रहीं. सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं. इस प्रकार भारत की उम्मीदें दुती चंद की ओर से भी समाप्त हो गयी.

2:57 PM. 2 Aug 21 2:57 PM. 2 Aug

पुरुष हॉकी के बाद आज महिला टीम की बारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है. आज महिला हॉकी टीम की बारी है. भारत आज क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.

7:31 AM. 2 Aug 21 7:31 AM. 2 Aug

49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलिंपिक खेलों में रविवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हरा कर 49 वर्षों बाद पहली बार ओलिंपिक के अंतिम चार में जगह बनायी. भारत सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगा जिसने क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 3-1 से हराया.

मुख्य बातें

Tokyo Olympics 2020 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टीम इंडिया ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है. आज दिनभर की गतिविधियों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >