Olympics : भारतीय 4X400 रिले टीम ने तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, फिर भी फाइनल में नही बना पाई जगह
Copied link
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020 LIVE) में भारतीय महिला हॉकी टीम (india Women Hockey team) इतिहास रचने से चूक गयी है. भारतीय टीम को ब्रिटेन ने 3-4 से मात दी. वहीं भारत के पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
12:37 AM. 7 Aug 2112:37 AM. 7 Aug
भारतीय 4X400 रिले टीम ने तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड
भारतीय पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम ने शुक्रवार को यहां एशियाई रिकार्ड तोड़ा लेकिन वह तोक्यो ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंच पायी. मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोह निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी दूसरी हीट में चौथे स्थान पर रही.
12:37 AM. 7 Aug 2112:37 AM. 7 Aug
कोरोना की चपेट में आने से ताकत में आयी कमी : अदिति अशोक
तोक्यो ओलंपिक में पदक की दौड़ में शामिल भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने कहा कि कोरोना वायरस के चपेट में आने के बाद उनकी ताकत कम हुई है जिससे उनका खेल भी प्रभावित हुआ है. अदिति ने तीसरे दौर में पांच बर्डी और दो बोगी बनायी जिससे उनका कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया और वह तालिका में दूसरे स्थान पर हैं.
12:37 AM. 7 Aug 2112:37 AM. 7 Aug
फाइनल में जगह नहीं बना पाए बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन हाजी एलियेव से हार गये हैं. अब कांस्य पदक के लिए बजरंग पूनिया का एक मुकाबला बचा है. एक मुकाबला जीतकर बजरंग कांस्य पदक जीत सकते हैं.
12:37 AM. 7 Aug 2112:37 AM. 7 Aug
फाइनल के लिए बजरंग पूनिया का मुकाबला शुरू
सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया का मुकाबला शुरू हो गया है. बजरंग पूनिया और तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हाजी एलियेव के बीच कांटे की टक्कर हो रही है.
8:01 PM. 6 Aug 218:01 PM. 6 Aug
कुछ देर में शुरू होगा बजरंग पूनिका मुकाबला
बजरंग पुनिया का सेमीफाइनल में मुकाबला तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हाजी एलियेव से होगा. ये मुकाबला 2.45 से शुरू होगा.
8:01 PM. 6 Aug 218:01 PM. 6 Aug
गोल्फर अदिति अशोक ला सकती हैं मेडल
टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में एक और मेडल आ सकता है. भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक गुरुवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ तोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में एेतिहासिक ओलिंपिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं. अदिति महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के तीसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
बजरंग पूनिया ने किया धमाका
टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने सुल्तान बनने की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने पुरुषों के 65 किलोग्राम कैटेगरी में फ्री-स्टाइल कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में मोरटेज़ा चेका घियासी को हरा कर सेमीफाइनल में जहग बना लिया है.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
कांस्य पदक के मैच में ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार मिलने के बाद भारतीय टीम की खिलाड़ियों का दिल टूट गया.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
कांस्य जीतने का सपना टूटा
भारत की महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया है. कांस्य पदक के मैच में उसे ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार मिली है. भारतीय महिला टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना कर इतिहास रच दिया था.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
ब्रिटेन ने दागा चौथा गोल
ब्रिटेन ने 48वें मिनट में गोल किया है और बढ़त हासिल कर ली है. वह 4-3 से आगे हो गई है. टीम इंडिया को अब एक बार फिर पलटवार करना होगा.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
ब्रिटेन ने दागा तीसरा गोल
ब्रिटेन ने अपना तीसरा गोल दाग कर मैच में वापसी कर ली है. फिलहाल मैच 3-3 से बराबर पर चल रहा है.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
वंदना ने किया तीसरा गोल
वंदना कटारिया ने भारत के लिए तीसरा गोल किया है. भारत के दोनों फॉरवर्ड गेंद को मिस कर गए लेकिन वंदना कटारिया ने उसे गोल में बदलकर टीम को 3-2 से आगे कर दिया है.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
भारतीय महिलाओं ने दागे बैक-टू-बैक तीन गोल
ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय महिलाएं शानदार हॉकी खेल रही हैं. भारत ने बैक-टू-बैक तीन गोल दाग दिए है. दूसरे क्वार्टर में दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने गजब का खेल दिखया और एक दो नहीं बल्कि तीन गोल करके मैच पर बढ़त बना ली है.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
ब्रिटेन पर भारतीय महिलाओं का जवाबी हमला
ब्रिटेन पर जवाबी हमला करते हुए भारतीय महिलाओं में पहला गोल दाग दिया है. भारत की गुरजीत कौर ने पहला गोल दागा है. फिलहाल भारत मैच में 1-2 से पीछे चल रहा है.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
ब्रिटेन ने किए दो गोल
ब्रिटेन ने दूसरे क्वार्टर में शानदार शुरुआत की है. ब्रिटेन ने बैक टू बैक दो गोल करके मैच में अपनी बढत मजबूत मना ली है. पहला भारतीय डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का की स्टिक से लगकर गेंद भारतीय गोल पोस्ट में चली गई. भारत 0-2 से पिछड़ गया है. टीम इंडिया को अब यहां से वापसी करनी होगी.
3:36 PM. 6 Aug 213:36 PM. 6 Aug
पहला क्वार्टर खत्म
भारत और ग्रेट ब्रिटेन का महामुकाबला जारी है. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों नेअटैकिंग हॉकी खेली है. ग्रेट ब्रिटेन ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. इसके बाद भारत ने वापसी की और ब्रिटेन पर आक्रमण कर रही है. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया है.
12:34 PM. 6 Aug 2112:34 PM. 6 Aug
बजरंग पुनिया आज कर सकते हैं बड़ा कारनामा
हॉकी के अलावा रे��लिंग (कुश्ती) में बजरंग पुनिया का भी मुकाबला होना है. उनसे भी पदक की उम्मीद है. वहीं कल पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीत कर देश को पांचवा मेडल दिलाया. आज पूनिया भी पहलवानी में देश को दूसरा मेडल दिला सकते हैं.
12:34 PM. 6 Aug 2112:34 PM. 6 Aug
महिला टीम से भी कांस्य की उम्मीद
पुरुष टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भारतीय महिला टीम शुक्रवार को दोहराना चाहेगी. यह ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के लिए मुकाबला है, जिसमें जीत दर्ज करने पर पहली बार ओलिंपिक पदक जीतने का सपना पूरा होगा. हालांकि उसे पूल चरण में गत चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हार झेलनी पड़ी थी. पांच साल पहले रियो में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. हालांकि भारत के लिए गंवाने को कुछ नहीं है. ऐसे में दुनिया की सातवें नंबर की टीम दुनिया की चौथे नंबर की टीम के खिलाफ बिना किसी दबाव के सर्वश्रेष्ठ करना चाहेगी.
12:34 PM. 6 Aug 2112:34 PM. 6 Aug
गोल्फर अदिति पदक की दौड़ में बरकरार
भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक गुरुवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ तोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में एेतिहासिक ओलिंपिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं. 23 साल की भारतीय खिलाड़ी ने कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में दूसरे दौर में पांच बर्डी की और नौ अंडर 133 के कुल स्कोर से डेनमार्क की नेना कोर्स्ट्ज मैडसन (64) और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन (63) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं. अदिति अपने दूसरे ओलिंपिक में हिस्सा ले रही हैं और उनकी मां महेश्वरी उनके कैडी की भूमिका निभा रही हैं.
12:34 PM. 6 Aug 2112:34 PM. 6 Aug
विनेश फोगाट हुईं बाहर
पदक की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट को गुरुवार को यहां महिला 53 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की वेनेसा कालादजिन्सकाया ने चित्त करके उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर कर दिया.भारत को दीपक पूनिया और विशेषकर महिला वर्ग में विनेश से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये दोनों पदक जीतने में नाकाम रहे. पूनिया के पुरुषों के 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में सैन मरिनो के माइलेस नज्म अमीन से हार झेलनी पड़ी. सैन मारिनो के पहलवान ने उन्हें अंतिम 10 सेकेंड में पटखनी देकर यह मुकाबला जीता.
मुख्य बातें
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020 LIVE) में भारतीय महिला हॉकी टीम (india Women Hockey team) इतिहास रचने से चूक गयी है. भारतीय टीम को ब्रिटेन ने 3-4 से मात दी. वहीं भारत के पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.