Tiger 3 Box Office Collection Day 1: दिवाली पर टाइगर 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान स्टारर टाइगर 3 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर और जोया की भूमिका निभाई है. जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की है.

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखा गया. कई सिनेमाघरों में तो पहले दिन फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल रहा. टाइगर 3, टाइगर जिंदा है (2017) का सीक्वल है और वॉर (2019), और पठान (2023) की घटनाओं के बाद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पांचवीं किस्त है. यह एक्शन थ्रिलर मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है. टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर और जोया की भूमिका निभाई है, जबकि इमरान हाशमी नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा टाइगर 3 में शाहरुख खान एक कैमियो अवतार में हैं. अभिनेता ने सलमान खान के साथ, पठान के रूप में एक विशेष सीन की शूटिंग की है. टाइगर 3 में कबीर के रूप में ऋतिक रोशन की झलक भी है. एडवांस बुकिंग में तो फिल्म ने कई इतिहास रचे. आइये जानते हैं पहले दिन इसने कितनी कमाई की है.

टाइगर 3 ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

टाइगर 3 ने लक्ष्मी पूजा के अवसर पर असामान्य रविवार रिलीज़ का विकल्प चुना. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क द्वारा पोस्ट किए गए शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 44.50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग ली है. भारत में 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी में सुबह 36.55 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की. वहीं मुंबई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद जैसे शहरों में इसका ज्यादा क्रेज देखा गया. कहा जा रहा है कि दिवाली के चलते कई लोग घर में पुजा करने में बिजी थे, इसलिए आने वाले दिनों में इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिलेगा.

https://www.instagram.com/p/CziMgMHIh_p/?hl=en

पठान और जवान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई टाइगर 3

ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान की टाइगर 3 शाहरुख खान की दोनों फिल्में पठान और जवान के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया. पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की कमाई की थी, उसके बाद जवान ने पूरे भारत में 75 करोड़ रुपये की कमाई की. आपको बता दें कि टाइगर 3 में 12 एक्शन सीक्वेंस हैं और सलमान खान का 10 मिनट लंबा एंट्री सीक्वेंस भी मौजूद है, जो एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगा. टाइगर 3 पहले इस साल ईद के दौरान रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से ये टल गई. एक बड़े बजट पर आधारित, टाइगर 3 हिंदी और तमिल और तेलुगु भाषाओं के डब संस्करणों में रिलीज़ हुई है.

https://www.instagram.com/p/CzWVvk_o0LA/?hl=en

टाइगर 3 ऑनलाइन हुई लीक

टाइगर 3 रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर, कई वेबसाइटों पर प्रसारित होने वाली पायरेसी का शिकार हो गई. कथित तौर पर, ‘टाइगर 3’ अपनी रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई, जिसमें मुफ्त स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग के लिए एक हाई-डेफिनिशन संस्करण सामने आया. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीज़िला, मूवीरुलज़ जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोग इसे एचडी प्रिंट में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की ‘जवान’, विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’, सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों को भी इसी तरह के दुर्भाग्यपूर्ण भाग्य का सामना करना पड़ा था.

Also Read: Tiger 3: जावेद अख्तर ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सलमान खान को हमेशा ऐसा है कि…

टाइगर 3 मूवी रिव्यू

प्रभात खबर ने सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म को 3 स्टार रेटिंग दी है. फिल्म की कहानी की शुरुआत 1999 में होती है, जिससे जोया (कैटरीना कैफ) का एक अतीत आतिश रहमान (इमरान हाशमी) जुड़ा है, जो उसके वर्तमान पर हावी हो रहा है. यह अतीत टाइगर और जोया को अलग – अलग रास्ते पर चलने को मजबूर कर देता है. क्या टाइगर और जोया के रास्ते फिर से एक होंगे. क्या टाइगर जोया के इस अतीत का सामना कर पाएगा. जिसने जोया और टाइगर की जिंदगी में ही नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में भी उथल-पुथल मचा दी है. यही फिल्म की आगे की कहानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >