रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़ चोरों ने तीन लाख की संपत्ति उड़ायी, बेटे का जन्मदिन मनाने जमशेदपुर गये थे रेलकर्मी

शहर के रेलवे आरइ कॉलोनी स्थित ई ब्लॉक क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण, कीमती सामान और 70 हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली.

शहर के रेलवे आरइ कॉलोनी स्थित ई ब्लॉक क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण, कीमती सामान और 70 हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली. यह घटना रेलनगरी में चर्चा का विषय बना है. जानकारी के अनुसार रेलवे के आरई कॉलोनी ई ब्लॉक क्वार्टर संख्या 134/2 निवासी शत्रुघ्न शर्मा चक्रधरपुर रेल मंडल के गैंगमेन (इंजीनियरिंग विभाग) मुख्यालय में कार्यरत हैं. शनिवार शाम को बेटे का जन्मदिन मनाने जमशेदपुर गये थे. इसी दौरान चोरों ने शनिवार रात में क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और आभूषण समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली. रविवार सुबह जब रेल कर्मी अपने क्वार्टर पहुंचे, तो देखा कि उनके क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया. अंदर जाकर देखा तो क्वार्टर के सभी सामान बिखरे पड़े थे. अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था.

उन्होंने सामानो और नगद राशि की जांच की तो सब गायब मिला. उन्होंने चक्रधरपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस संबंध में रेल कर्मी शत्रुघ्न शर्मा ने बताया कि सोने के कान की दो बाली, 70 हजार रुपये नगद और घर के सामान चोरी कर ले गये. शत्रुघ्न शर्मा ने बताया कि पूरी तरह जांच के बाद ही चोरी का आकलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पत्नी और बच्चों के आने के बाद सही जानकारी दे पायेंगे. चोरों ने बॉक्स पलंग को खोलकर उसमें रखे नगद रुपये और सोने के आभूषणों की चोरी कर ली है. घटना के बाद से रेलकर्मी एक बार फिर दहशत में हैं.

Also Read: जमशेदपुर : छठ को लेकर शहर के 62 नदी-तालाब पर बेहतर व्यवस्था की तैयारी, किये जा रहे विशेष इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >