KRK ने विवेक अग्निहोत्री का जमकर उड़ाया मजाक, बोले- पठान और जवान के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए…

1 / 1
KRK ने विवेक अग्निहोत्री का जमकर उड़ाया मजाक, बोले- पठान और जवान के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए…
फुल स्क्रीन में देखें

KRK ने विवेक अग्निहोत्री का जमकर उड़ाया मजाक, बोले- पठान और जवान के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए…

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. फिल्म ने 6छठें दिन महज 1200 प्रति शो कमाई की. जिसके बाद केआरके ने उनका जमकर मजाक उड़ाया. साथ ही इतिहास रचने के लिए बधाई भी दी.

विवेक अग्निहोत्री की लेटेस्ट फिल्म, ‘द वैक्सीन वॉर’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिश्रित रिव्यू मिला था. हालांकि जितनी उम्मीद थी ये मूवी उनता खास कमाल नहीं कर पाई.

बताया जा रहा है कि द वैक्सीन वॉर करीब 10 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. हालांकि, यह भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार करने के लिए संघर्ष कर रही है.

अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अभिनीत ‘द वैक्सीन वॉर’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. 3 अक्टूबर को इसने बमुश्किल कोई पैसा कमाया.

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित यह फिल्म 28 सितंबर को केवल 1.3 करोड़ रुपये के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे ‘फुकरे 3’ और कंगना रनौत की ‘चंद्रमुखी 2’ के साथ रिलीज किया गया था.

‘द वैक्सीन वॉर’ की कमाई में मंगलवार, 3 अक्टूबर को एक और गिरावट देखी गई और इसकी कमाई केवल 65 लाख रुपये रही.

इस लिहाज से अब फिल्म का कुल कलेक्शन 7.80 करोड़ रुपये हो गया है. इस बीच, ‘द वैक्सीन वॉर’ को हिंदी बेल्ट में 3 अक्टूबर को कुल मिलाकर 10.77 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली.

अब केआरके ने विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म द वैक्सीन वॉर का जमकर मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, द वैक्सीन वॉर फिल्म #वैक्सीन वॉर ने मंगलवार को #पठान और #जवान के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर नेट 1200 रुपये का कलेक्शन किया.

उन्होंने कहा, बधाई हो@vivekagnihotriएक नया इतिहास रचने के लिए. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब केआरके ने किसी मूवी का मजाक उड़ाया है.

अभिनेता कमाल आर खान उर्फ केआरके मशहूर हस्तियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. वह हर किसी का मजाक उड़ाने के लिए काफी फेमस है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >