तमिलनाडु के थियेटर्स में नहीं दिखाई जाएगी ‘द केरल स्टोरी’, मल्टीपलेक्स संगठनों ने इस वजह से लिया फैसला

तमिलनाडु के मल्टीप्लेक्स थिएटरों ने कानून व्यवस्था की स्थिति और फिल्म की खराब प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए आज से द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग पर रोक दी है. बता दें कि पूरे देश में ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही हैं.

The Kerala Story ban in Tamil Nadu: सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित 5 मई को काफी विवादों के बाद द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई थी. सभी तरफ इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा था. कई लोगों ने तो इसे प्रोपेगंडा फिल्म बताते हुए इसे बैन करने की मांग की थी. कहानी केरल की तीन महिलाओं के बारे में है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और इस्लाम में परिवर्तित हो जाती हैं. फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ले जाया जाता है. निर्माताओं ने दावा किया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यही विवाद का विषय बन गया. अब खबर है कि तमिलनाडु में द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग पर रोक दी गई है.

तमिलनाडु में द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग पर रोक

द केरल स्टोरी यूं तो पूरे देश में रिलीज हुई और दो दिनों में इसने अच्छा बिजनेस किया. हालांकि अब तमिलनाडु की मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने थिएटर्स में फिल्म दिखाने से इनकार कर दिया है. जानकारी के अनुसार तमिलनाडु मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने कहा कि पूरे राज्य में सभी थियेटर्स में द केरल स्टोरी की स्क्रिनिंग को रोक दिया गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. जिससे लॉ एंड ऑर्डर का खतरा बढ़ गया है.

एनटीके ने किया जमकर प्रदर्शन

बता दें कि तमिलनाडु में नाम तमिलर काची (एनटीके) ने चेन्नई में ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने स्काईवॉक मॉल के पास चेन्नई अन्ना नगर आर्च में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. विरोध के लिए सीमन के आह्वान के बाद, एनटीके के कार्यकर्ताओं ने द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग के खिलाफ थिएटर के अंदर एक विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. वेो लोग फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के नारे लगा रहे थे.

Also Read: The Kerala Story: कंगना रनौत ने ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आप हमला कर रहे तो आतंकवादी…
द केरल स्टोरी पर विवाद

‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर के आउट होने के बाद एक विवाद खड़ा हो गया और इसमें दावा किया गया कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गईं. हालांकि, केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बहुभाषी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. फिल्म के निर्माता ने केरल उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवादास्पद टीजर को आगे प्रदर्शित नहीं करेंगे. इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्य में ‘द केरल स्टोरी’ को ट्रैक्स फ्री करने की घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >