The Kerala Story Box Office: 150 करोड़ के क्लब में पहुंची ‘द केरल स्टोरी’, इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

The Kerala Story Box Office Collection: सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ विवादों के बीच 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. फिल्म ने मंगलवार को 9.65 करोड़ कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 156.69 करोड़ हो गया, ये मूवी इस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई.

द केरल स्टोरी ने रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को पछाड़कर 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने 12वें दिन, अदा शर्मा-स्टारर ने 9.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने अब तक 156.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो तू झूठी मैं मक्कार और किसी का भाई किसी की जान से भी ज्यादा है.

द केरल स्टोरी का बॉक्स कलेक्शन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, साथ ही इसके बॉक्स ऑफिस नंबर भी. तरण ने ट्वीट किया, “द केरल स्टोरी अब 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है… टीजेएमएम (तू झूठा मैं मक्कार) और केबीकेजे ​​(किसी का भाई किसी की जान) को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है… [सप्ताह 2] शुक्रवार 12.35 करोड़ , शनिवार 19.50 करोड़, रविवार 23.75 करोड़, सोमवार 10.30 करोड़, मंगलवार 9.65 करोड़. टोटल: 156.69 करोड़.”


द केरल स्टोरी के बारे में

द केरल स्टोरी लगातार विवादों में घिरी हुई है. फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी हैं. यह 5 मई को भारत में रिलीज हुई. वहीं 37 अन्य देशों में 12 मई को रिलीज हुई. बायकॉट कॉल के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. द केरल स्टोरी को सुदीप्तो सेन ने लिखा और निर्देशित किया है. बता दें कि कहानी केरल की तीन महिलाओं के बारे में है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और इस्लाम में परिवर्तित हो जाती हैं. फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ले जाया जाता है. अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है.

Also Read: Pankaj Tripathi: कहां व्यस्त हैं मिर्जापुर के कालीन भय्या, 2023 में बड़े पर्दे पर इन फिल्मों संग मचाएंगे धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >