लॉकडाउन में साउथ के इस एक्टर ने रचाई शादी, देखें वायरल हो रही तसवीरें

Nikhil Siddhartha- तेलुगू एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने लॉकडाउन के बीच शादी कर ली है. निखिल ने अपनी गर्लफ्रेंड पल्लवी वर्मा से शादी रचाई. दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं, इस शादी में दोनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा, जो सबसे जरुरी है. शादी में सारे मेहमान मास्क लगाकर शामिल हुए.

तेलुगू एक्टर निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddhartha) ने लॉकडाउन के बीच शादी कर ली है. निखिल ने अपनी गर्लफ्रेंड पल्लवी वर्मा से शादी रचाई. दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं, इस शादी में दोनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा, जो सबसे जरुरी है. शादी में सारे मेहमान मास्क लगाकर शामिल हुए.

Also Read: Lockdown में ‘बिग बॉस 2’ विनर आशुतोष कौशिक ने घर की छत पर रचाई शादी, चार लोग हुए शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल और पल्लवी दोनों अप्रैल में ही शादी करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं कर पाये. जिसके बाद दोनों ने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया था. दोनों लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार वालों ने उन्हें अभी ही शादी करने की सलाह दी, जिसके बाद कम लोगों की उपस्थिति में ही दोनों शादी के बंधन में बंध गये. इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे.

वहीं, अभिनेता ने शादी की तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है. ये तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके साथ ही फैंस उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे है. निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है. इन तसवीरों से साफ जाहिर होता है कि शादी में आए सभी महमानों ने सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया था. तसवीर में सारे गेस्ट मास्क पहने हुए नजर आ रहे है. इसके साथ ही शादी में सेनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >