Bigg Boss 15 के बाद बदली तेजस्वी प्रकाश की किस्मत, सीरियल्स के लिए चार्ज करती हैं तगड़ी फीस

टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस हर किसी की फेवरेट बन चुकी हैं. बिग बॉस 15 और करण कंद्रा संग रिलेशनशिप में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई और वो टॉप एक्ट्रेस बन गई.

लोकप्रिय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश एक ऐसी स्टार हैं, जिन्हें किसी किसी पहचान की जरूरत नहीं है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस बिग बॉस 15 की विनर जबसे बनी है, तबसे उन्हें एक से बाद एक कई ऑफर्स मिले हैं और आज वह टीवी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से ए��� हैं. तेजा करण कुंद्रा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्हें हाल ही में नागिन 6 में देखा गया. अपने इस लुक से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है. नागिन 6 अपनी सुपरनैचुरल कहानी और इंटेंस ड्रामा से दर्शकों को प्रभावित करते हुए जबरदस्त हिट बन गया है.

एक एपिसोड का इतना चार्ज करती हैं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश की डिमांड इन-दिनों सभी जगह हैं. वह खतरा खतरा खतरा में भी दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा नागिन 6 और कई म्यूजिक एल्बम भी है. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें एक्ट्रेस फैंस को अपनी डेली रूटीन की अपडेट्स देती हैं. अभिनेत्री नागिन 6 के प्रत्येक एपिसोड के लिए भारी भरकम पैसे चार्ज करती है. ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य भूमिका में नजर आने वाली तेजस्वी स्पष्ट रूप से प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये कमा रही हैं.


तेजस्वी प्रकाश की पर्सनल लाइफ

तेजस्वी प्रकाश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में की थी, लेकिन हिट शो स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर में धारा वैष्णव की भूमिका निभाने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली. उसके बाद उन्होंने पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे कई शो में अभिनय किया. तेजस्वी ने खतरों के खिलाड़ी 10 और बिग बॉस 15 जैसे रियालिटी शोज भी किए. वह बिग बॉस 15 की विनर भी बनीं हैं. इसके बाद तेजस्वी को नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया. इतना ही नहीं अभिनेत्री ने मन कस्तूरी रे और स्कूल कॉलेज एनी लाइफ जैसी दो मराठी फिल्मों में अभिनय किया. इसके साथ ही तेजस्वी कई हिट म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

Also Read: Sunjay Kapur: कौन हैं संजय कपूर, जिनके संग डिनर डेट पर स्पॉट हुई करिश्मा कपूर, क्यों हुआ था कपल का तलाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >