Google आपके हर सवाल का जवाब कहां से लाता है?

1 / 1
Google आपके हर सवाल का जवाब कहां से लाता है?
फुल स्क्रीन में देखें

Google आपके हर सवाल का जवाब कहां से लाता है?

How Google Search Works ? सर्च इंजन गूगल पल भर में हमारे सामने उस सवाल का जवाब और उससे जुड़ी कई और तरह की जानकारियां पेश कर देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल के पास हमारे हर सवाल का जवाब आखिर आता कहां से है? आइए जानने की कोशिश करते हैं-

How Google Search Engine Works : दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है. गूगल ने सर्च इंजन के अलावा- जीमेल, यूट्यूब, एंड्रॉयड सहित अपनी बीसियों सर्विसेज के साथ हमारी जिंदगी में अहम जगह बना ली है. लेकिन गूगल का जो प्रोडक्ट दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, वह है इसका सर्च कंसोल. कोई भी सवाल हो, गूगल हमारे सामने उसका जवाब पलक झपकते ही रख देता है. आइए जानते हैं गूगल कैसे करता है यह काम-

गूगल सर्च कैसे काम करता है?

दिमाग में जब भी कोई सवाल आता है तो हम में से कई लोग अगल-बगल किसी से पूछकर उसका जवाब जानने की जहमत नहीं उठाते. सबसे आसान तरीका है गूगल बाबा की शरण में जाना. सर्च इंजन गूगल पल भर में हमारे सामने उस सवाल का जवाब और उससे जुड़ी कई और तरह की जानकारियां पेश कर देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल के पास हमारे हर सवाल का जवाब आखिर आता कहां से है? आइए जानने की कोशिश करते हैं-

Also Read: Happy Birthday Google: 25 साल पहले Backrub से ऐसे बना था गूगल, जानिए पूरी बात

Google Search – Crawling

गूगल पर जब हम कोई सवाल सर्च करते हैं, तो गूगल सबसे पहले यह चेक करता है कि वेब पेजेज पर क्या उपलब्ध है. इसके लिए गूगल पेजेज को क्रॉल (Crawl) करता है और नये पेज इंडेक्स में जोड़ता रहता है. इस प्रॉसेस को क्रॉलिंग (Crawling) कहते हैं. इस काम के लिए Web Crawlers सॉफ्टवेयर के Google Bot का इस्तेमाल होता है. ये Crawlers वेबपेजेज की तलाश करते हैं. इन वेब पेजेज को ढूंढकर Crawlers उन पर मौजूद लिंक्स को फॉलो करते हैं. ये Crawlers एक लिंक से दूसरे लिंक पर जाकर डेटा इकट्ठा करते हैं और इन्हें Google के सर्वर पर लेकर आते हैं.

Google Search – Indexing

गूगल सर्च कर सही रिजल्ट तक पहुंचने का दूसरा स्टेज है इंडेक्सिंग का. जब क्रॉलर्स (Crawlers) को वेबपेज मिल जाता है, तो कंपनी का सिस्टम उस पेज का कंटेंट चेक करता है. इसमें पेज कंटेंट के साथ ही साथ इमेज और वीडियो भी शामिल होते हैं. गूगल यह भी चेक करता है कि जिस पेज को क्रॉल किया गया है वह है क्या? यह प्रॉसेस ब्राउजर पर किये जा रहे सर्च के जैसा होता है. इसमें कई चीजों पर गौर होता है, जैसे- कीवर्ड्स और वेबसाइट का नयापन आदि. सर्च इंडेक्स में मौजूद सभी जानकारी को गूगल का सिस्टम ट्रैक करता है. इस स्टेप में आकर डुप्लीकेट कंटेंट को कैंसल कर दिया जाता है. यह सारी जानकारी Google Index में स्टोर होती है और इसे लेकर एक बड़ा डेटाबेस तैयार होता है.

Also Read: Google ने क्यों बदली अपने जन्मदिन की तारीख? 27 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है गूगल का Birthday?

Google Search – Serving Result

गूगल पर जब भी हम कुछ सर्च करते हैं, तो हमारे सामने उससे संबंधित कई जवाब मिल जाते हैं. वैसे यह कई बातों पर निर्भर करता है. इसमें सबसे ऊपर वह पेज रैंक होता है, जिसका एसईओ यानी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन सबसे दमदार होता है. इसी तरीके से यूजर्स के सामने गूगल हर सवाल का जवाब सेकेंड्स में ही पेश कर देता है. इसके अलावा, गूगल के कुछ इंटरनल प्रॉसेस का भी इसमें इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद गूगल आपके हर सवाल का जवाब मात्र कुछ सेकेंड्स में आपके सामने रख देता है.

Also Read: Happy Birthday Google: गूगल ने डूडल बनाकर मनाया अपना 25वां जन्मदिन, जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें Also Read: Google Chrome को भी मिलेगा Microsoft Edge का यह जबरदस्त फीचर, अब पढ़ ही नहीं बल्कि सुन भी सकेंगे आर्टिकल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >