तापसी पन्नू की दादी का हुआ निधन, शोक में डूबा पूरा परिवार

Taapsee Pannu- बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की दादी का निधन हो गया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. अपनी दादी की मौत से तापसी और उनका पूरा परिवार बेहद दुखी है. वहीं, उनके फैंस इस मुश्किल समय में उन्हें सांत्वना देते दिखाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की दादी का निधन हो गया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. अपनी दादी की मौत से तापसी और उनका पूरा परिवार बेहद दुखी है. वहीं, उनके फैंस इस मुश्किल समय में उन्हें सांत्वना देते दिखाई दे रहे हैं.

Also Read: मोहित बघेल की आखिरी इच्छा रह गई अधूरी, नहीं हो सका सपना पूरा, सलमान खान को भेजा था मैसेज

दरअसल, तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी को निधन के बारे में बताया. तापसी ने एक तसवीर पोस्ट किया, जिसमें गुरुद्वारे की पूजा स्थल के करीब तापसी की दादी की तसवीर रखी हुई है. इस तसवीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी बीजी आज चली गईं. हमारे अंदर एक खालीपन छोड़कर. आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी…बीजी. तापसी की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

बता दें कि तापसी इन दिनों मुंबई में अपनी बहन के साथ रह रही हैं. तापसी अपनी दादी के काफी करीब थीं, लेकिन लॉकडाउन और मौजूदा हालातों के कारण की वजह से वह अपनी दादी को अंतिम विदाई नहीं देने जा पाई.

वहीं, हाल में अभिनेत्री तापसी पन्‍नू अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं. अभिनेत्री ने एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया था कि वो बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो को डेट कर रही हैं. उन्‍होंने पोर्टल ने इंटरव्‍यू में अपने रिश्‍ते के बारे में बात करते हुए कहा,’ मैं किसी से कुछ भी छिपाना नहीं चाहती. मुझे अपने जीवन में किसी का होना स्वीकार करने पर गर्व है.’

तापसी हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में दिखाई दी थीं जिसके लिए उन्हें प्रशंसा मिली थी. इससे पहले, वह ‘सांड की आंख’ में भूमि पेडनेकर संग नजर आईं थीं. वह कमर्शियल और महिला प्रधान फिल्मों में भी अक्सर नजर आती हैं. उन्‍होंने फिल्‍म मिशन मंगल के लिए भी खूब तारीफें बटोरी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >