Swara Bhasker: प्रेग्नेंट हैं स्वरा भास्कर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुडन्यूज, कहा- कभी-कभी आपकी…

Swara Bhasker Pregnancy: स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट है. स्वरा ने पति फहद अहमद संग कुछ तसवीरें शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी. एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर उन्हें शुभकमानाएं दे रहे हैं.

Swara Bhasker Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनेता फहद अहमद ने कुछ महीने पहले ही धूम-धाम से शादी की. स्वरा और फहद ने पहले कोर्ट मैरिज किया. उसके बाद कपल ने अपने परिवार और क्लोज दोस्तों की उपस्थिति में एक पारंपरिक शादी. शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की झलक फैंस संग शेयर करती रहती थी. अब कपल ने गुडन्यूज शेयर किया है. स्वरा मां बनने वाली है.

प्रेग्नेंट हैं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट है. जी हां, आपने सही पढ़ा. शादी के तीन महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. स्वरा ने पति फहद अहमद संग कुछ तसवीरें शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी. एक्ट्रेस ने तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! धन्य, कृतज्ञ, उत्साहित क्योंकि हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखने जा रहे है. साथ ही उन्होंने हैशटैग “#comingsoon #Family #Newarrival #कृतज्ञता #OctoberBaby.” तसवीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रही है. पिंक आउटफिट में वो काफी ग्लो कर रही है.

यूजर्स दे रहे बधाई

स्वरा भास्कर के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर उन्हें शुभकमानाएं दे रहे हैं. गुनीत मोंगा ने लिखा, जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ! प्यार प्यार प्यार!! और भगवान आप दोनों को और नन्हे को आशीर्वाद दें. बधाई. एक यूजर ने लिखा, स्वरा और फहाद को बधाई. क्या प्यारा पल है… और जादुई भी. एक यूजर ने लिखा, मुबारक!! सभी शुभ कामनाएं. एक यूजर ने लिखा, मुबारक.

Also Read: अजय देवगन ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, जो बाद में बनीं ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में शाहरुख-रणवीर सिंह की मूवी भी शामिल
इसी साल हुई थी शादी

बता दें कि स्वरा भास्कर ने फहद से शादी की थी. दोनों ने इस साल फरवरी में कोर्ट मैरिज किया था. वे 2020 में एक रैली के दौरान मिले और प्यार हो गया. इस कपल ने हाल ही में दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे और हल्दी, मेहंदी और एक संगीतमय रात सहित शादी के उत्सवों की डिटेल्स साझा किया. उनकी शादी के रिसेप्शन में कई राजनीतिक नेता शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >