बंगाल : राज्य चुनाव आयुक्त और ममता बनर्जी पर बरसे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, राज्यपाल के बारे में कही ये बात

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से जारी हिंसा पर राज्यपाल ने चिंता जतायी, तो तृणमूल कांग्रेस हमलावर हो गयी. भाजपा ने भी तृणमूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुभेंदु अधिकारी ने तो राज्य चुनाव आयुक्त पर बड़ा हमला बोल दिया है.

पंचायत चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्री अधिकारी ने कहा कि एसईसी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक संगठन के रूप में काम कर रहे हैं. ममता बनर्जी उन्हें जो कहती है, वह वही करते हैं. शुभेंदु अधिकारी ने राज्य चुनाव आयुक्त को भ्रष्ट आईएएस अधिकारी करार दिया.

बंगाल में कानून का राज नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य चुनाव आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगायी थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आप एक निष्पक्ष संस्था हैं. ऐसे में केंद्रीय बलों को बंगाल में चुनाव के दौरान तैनात किये जाने से रोकने के लिए आप क्यों यहां आये. श्री अधिकारी ने कहा कि बंगाल में कानून नाम की कोई चीज नहीं है. शासक जो बोलता है, वही कानून चलता है.

चुनावी हिंसा पर राज्यपाल ने जतायी थी चिंता

पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से बंगाल में जारी हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से जतायी गयी चिंता पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. इस पर बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है ही नहीं. राज्यपाल को अब समझ आ गया है कि यहां क्या चल रहा है. उन्हें जमीन पर उतरने में थोड़ी देर हो गयी, लेकिन उन्हें अपनी यह पहल आगे भी जारी रखनी होगी.

राज्यपाल हमारे संवैधानिक प्रमुख : शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राज्यपाल हमारे संवैधानिक प्रमुख हैं. वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राज्यपाल को आगे भी जमीन पर उतरकर स्थिति को देखना होगा. राज्य में परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है. राज्यपाल को देखना होगा कि राज्य की स्थिति क्या है. उन्हें केंद्र को इसके बारे में पूरी रिपोर्ट भी देनी चाहिए.

सौगत राय का मानसिक संतुलन हिल गया

एक सवाल के जवाब में सौगत राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सीनियर लीडर सौगत राय का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. वे बुजुर्ग नेता हैं. चूंकि उम्र बहुत ज्यादा हो गयी है, इसलिए उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है. बता दें कि सौगत राय ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस को विपक्षी दलों की जरूरत नहीं है.

Also Read: जमीन पर जंग और चुनाव के मंच पर नौटंकी, इस बार भी BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने लूटी महफिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >