Aarya 3: तलवार से दुश्मनों का सामना करती दिखीं सुष्मिता सेन, जयपुर में आर्या 3 की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आर्या 3 की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जहां वह तलवारबाजी का अभ्यास करते हुए अपने भीतर के उग्र रूप को दिखाती देखी जा सकती हैं. सीजन 3 की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई है.

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा कि उन्होंने वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग फिर से जयपुर में शुरू कर दी है. अभिनेत्री दिल का दौरा पड़ने के करीब दो महीने बाद शूटिंग पर लौटी हैं. मार्च की शुरुआत में उन्होंने दिल का दौरा पड़ने और शहर के एक अस्पताल में ‘एंजियोप्लास्टी’ कराने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी. सुष्मिता सेन ने एक बयान में बताया कि वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन में वह एक निडर मां, बेटी और महिला की भूमिका में नजर आएंगी.

आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग हुई शुरू

पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, ”अब जब हमने देखा कि उसने खेल में महारत हासिल कर ली है, तो अब चीजों को आगे ले जाने की जरूरत है. कुछ ऐसा करने का समय आ गया है, जो हमने पहले कभी नहीं किया. मैं किरदार के इस नए अवतार को लेकर उत्साहित हूं.” आर्या डच की एक सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है. ओवर द टॉप मंच ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर साझा किए गए एक वीडियो में सुष्मिता सेन तलवारबाजी करती नजर आ रही हैं. इस सीरीज का निर्माण ‘राम माधवानी फिलम्स’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के बैनर तले किया गया है. सेन ने हाल ही में अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ताली’ की ‘डबिंग’ पूरी की थी, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं.


जब सुष्मिता सेन ने अपने दिल के दौरे के बारे में बात की

सुष्मिता सेन को फरवरी के अंत में दिल का दौरा पड़ा था. अभिनेत्री ने मार्च में अपनी एंजियोप्लास्टी के बाद खबर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने लिखा था, “मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा. एंजियोप्लास्टी हुई, स्टेंट लगा है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की ‘मेरा दिल बड़ा है’. यह पोस्ट सिर्फ मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है. वह सब ठीक है और मैं फिर से कुछ जीवन के लिए तैयार हूं !!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं !!!! #godisgreat #duggadugga.” आर्या 3 के अलावा, सुष्मिता सेन ताली में भी नजर आएंगी, जहां अभिनेत्री ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट, एक का नाम सुनकर आप भी कहेंगे सच में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >