Taali को लेकर Sushmita Sen को सुनने पड़े कैसे-कैसे कमेंट्स? फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम

सुष्मिता सेन ने कहा कि वह श्रीगौरी सावंत के किरदार को निभाकर यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं. जब उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाने पर उन्हें काफी कुछ कहा जा रहा है, तो खुद गौरी को रियल लाइफ में कितना कुछ झेलना पड़ता होगा.

Sushmita Sen Taali News : फिल्मों से लंबे समय से गायब चल रहीं सुष्मिता सेन पिछले कुछ सालों से ओटीटी पर नजर आ रही हैं. उनके फैन्स उन्हें वापस बड़े पर्दे पर देख कर काफी खुश हैं. आपको बता दें कि इससे पहले सुष्मिता की वेब सीरीज ‘आर्या’ ने धमाल मचाया था. फैन्स ने उन्हें काफी प्यार भी दिया था और अब उसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. लेकिन सुष्मिता सेन के फैन्स के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि आर्या के तीसरे सीजन से पहले एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘ताली’ में नजर आने वाली हैं. यह जियो सिनेमा पर 15 अगस्त से स्ट्रीम होगी. इसे लेकर वह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट में श्रीगौरी सावंत नाम का किरदार निभा रही हैं. इस बीच सुष्मिता सेन ने कई इंटरव्यूज में भी नजर आ रही हैं. इनमें से एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी कई बातें बतायीं. सुष्मिता सेन ने बताया है कि वेब सीरीज ताली को लेकर उन्हें नेगेटिव कमेंट्स का भी सामना करना पड़ रहा है. इस पर उन्होंने खुलकर बात की है.

चारों तरफ नेगेटिविटी फैली हुई है

सुष्मिता सेन का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने वेब सीरीज ताली को लेकर उन्हें ट्रॉल करनेवालों को ब्लॉक कर दिया है. मीडिया से बातचीत में सुष्मिता सेन ने बताया है कि उनके चारों तरफ नेगेटिविटी फैली हुई है. एक्ट्रेस ने बताया कि इस वेब सीरीज से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट्स पर लोग फेक आईडी से कमेंट कर मुझे ‘छक्का’ कहकर जाते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने यह सब बहुत पर्सनली इसलिए लिया क्योंकि ये सब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर हो रहा था और सुष्मिता सेन इन सब से काफी परेशान हो चुकी थीं. ऐसे में उन्होंने ट्रोल करने वाले सभी लोगों को ब्लॉक कर दिया.

Also Read: Sushmita Sen ने ललित मोदी संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे सबने गोल्ड डिगर के नाम पर…

सुष्मिता सेन ने कहा कि वह श्रीगौरी सावंत के किरदार को निभाकर यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं. जब उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाने पर उन्हें काफी कुछ कहा जा रहा है, तो खुद गौरी को रियल लाइफ में कितना कुछ झेलना पड़ता होगा. एक्ट्रेस ने कहा कि वह तो इन पलों को अपनी लाइफ के साथ जी रही हैं, जो बहुत बड़ी बात है.

सुष्मिता सेन ने कहा- यह पहली बार नहीं है…

वेब सीरीज ताली को लेकर ट्रोल्स का सामना कर रहीं सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि वह पहली बार ट्रोलिंग का सामना नहीं कर रही हैं. इससे पहले, ललित मोदी के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी लोगों ने काफी कुछ कहा था. इतना ही नहीं, उनको ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया गया था। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- बेइज्जती तब होती है, जब स्वीकार करते हो. मैंने तो कभी इन चीजों को उस ढंग से लिया ही नहीं, तो ये उल्टे पैर लौट गई. कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिनका मतलब किसी से नहीं होता है. मैं फिलहाल सिंगल हूं और इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए. जैसे मैं दूसरो की जिंदगी से मतलब नहीं रखती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >