Sushant Singh Rajput के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई बड़ा स्टार, क्या निजी जिंदगी में वाकई अकेले थे सुशांत

मुंबई में आज नम आंखों से सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई दी गई. विले पार्ले के सेवा समाज घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ. कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत है, इसलिए सुशांत की अंतिम यात्रा में सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल हुए थे. सुशांत के अंतिम संस्कार में घर के बारह लोग शामिल हुए थे.

मुंबई में आज नम आंखों से सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई दी गई. विले पार्ले के सेवा समाज घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ. कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत है, इसलिए सुशांत की अंतिम यात्रा में सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल हुए थे. सुशांत के अंतिम संस्कार में घर के बारह लोग शामिल हुए थे.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छिछोरे फिल्म की उनके कोस्टार श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा, राब्ता एक्ट्रेस कृति सेनन, दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पहुंचे थे. इसके अलावा केदारनाथ और काई पो चे डायरेक्टर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा भी वहां पहुंचे थे. इसके अलावा उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी हॉस्पिटल पहुंची थीं.

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के दौरान जैसे मुंबई में बारिश हो रही थी, जैसे शहर भी रो रहा है. तेज बारिश की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग भीगते हुए नजर आए. कोरोना की वजह से फिल्मी हस्तियां मास्क और ग्लव्स पहने नजर आए थे. सुशांत के अंतिम संस्कार में एक चौकाने वाली बात सामने आई कि फिल्मी दुनिया से जुड़ी कोई बड़ी हस्ती नजर नहीं आई.

शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, करण जौहर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसी बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट करके सुशांत की मौत पर शोक व्यक्त किया था. इसके अलावा सुशांत के समकालिन काम कर रहे अभिनेताओं में वरुण धवन, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, यामी गौतम जैसे कलाकारों ने सुशांत की मौत पर को सोशल मीडिया के जरीए उनको श्रद्धांजली दी, पर उनके अंतिम संस्कार में इनमें से कोई भी नजर नहीं आया. लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या सुशांत निजी जिंदगी में वाकई अकेले थे, उनका कोई दोस्त नहीं था.

सुशांत सिंह राजपूत, जिसने अपनी फिल्म ‘छिरोरे’ के जरिये यह संदेश दिया था कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं,उसी सुशांत ने खुद आत्महत्या कर ली. उनकी आत्महत्या के बाद फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने कहा है कि मुझे इस बात की आशंका थी कि सुशांत के साथ कुछ बुरा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >