सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाने पर भड़कीं सिंगर मालिनी अवस्‍थी, VIDEO शेयर कर कही ये बात

malini awasthi got angry, sushant singh rajput embarassing video, shahrukh khan, shahid kapoor: सुंशात सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या ने बॉलीवुड में जीवन के लिए संघर्ष को फिर से चर्चा में ला दिया है. अब पद्मश्री से सम्‍मानित जानीमानी लोक गायिका मालिनी अवस्‍थी (Malini Awasthi) ने सुशांत सिंह राजपूत का ए‍क वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान और शाहिद कपूर पर निशाना साधा है.

sushant singh rajput embarassing video, malini awasthi got angry: सुंशात सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या ने बॉलीवुड में जीवन के लिए संघर्ष को फिर से चर्चा में ला दिया है. कई सितारों ने इंडस्‍ट्री के क्रूर और अक्षम्य व्यवहार विशेषकर फिल्मी दुनिया में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति बॉलीवुड के खोखलेपन को लेकर निशाना साधा है. अब पद्मश्री से सम्‍मानित जानीमानी लोक गायिका मालिनी अवस्‍थी (Malini Awasthi) ने सुशांत सिंह राजपूत का ए‍क वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान और शाहिद कपूर पर निशाना साधा है.

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत स्टेज पर शाहिद कपूर और शाहरुख खान के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो एक अवॉर्ड शो का है. वायरल हो रहे इस वीडियो में सबके सामने सुशांत सिंह राजपूत के साथ मजाक किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए मालिनी अवस्‍थी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

मालिनी अवस्‍थी ने लिखा,’ जब से यह वीडियो आया है, हतप्रभ हूँ! मनोरंजन के नाम पर ऐसा वीभत्स रंग! एंकरिग के नाम पर बड़े कलाकारों द्वारा अवार्ड सेरेमनी में इस तरह नवोदित अभिनेता #SushantSingh को अपमानित करना, यह किस नज़रिये से स्वीकार्य है?.’ इस वीडियो में शाहरुख और शाहिद अभिनेता सुशांत का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.

मालिनी अवस्‍थी के इस ट्वीट में लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ अगर कोई बड़ा स्टार किसी न्‍यूकमर से कुछ मांगता है, फिर वह कैसे मना कर सकता है. लेकिन वह कॉमेडी के नाम पर उसका अपमान करता है. क्या वे अक्षय कुमार, आमिर, सलमान, रणवीर, रितिक के साथ ऐसा कर सकते थे?’

Also Read: Sushant Singh Rajput Suicide: कौन हैं वो ‘बॉलीवुड गैंग्स’ जिन पर फूटा कंगना, रवीना और शेखर कपूर का गुस्‍सा

एक और यूजर ने लिखा,’ शाहरुख खान किसी बड़े स्टार किड के बारे में ऐसा बोलने की हिम्‍मत नहीं कर सकते. क्योंकि #sushantsinghrajpoot छोटे शहर से था सिर्फ इसलिए उन्‍होंने बेइज्जत किया. मनोरंजन और बेइज्जती में एक बहुत फर्क होता है.’

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता अवसाद का इलाज भी करा रहे थे. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे.

शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं.टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एम एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया था.

Posted By: Budhmani Minj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >