Surya Grahan 2020 Date, India Timing Live Updates : लग चुका है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन चीजों पर पड़ेगा गुरु चंडाल योग का असर

Surya Grahan (Solar Eclipse 2020) December 2020 Date and Time, Sutak Time in India : साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि रात 12 बजकर 23 मिनट तक (भारतीय समयानुसार) लगने वाला है. इस बार ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य पर ग्रहण लगता है उस वक्त सूर्य पीड़ित हो जाते हैं. जब कोई ग्रह पीड़ित हो जाता है तो वह शुभफल प्रदान नहीं करता है. इसीलिए सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse December 2020) की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. भारत में इस ग्रहण को खंडग्रास माना जा रहा है. खंडग्रास सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है. इसलिए इस ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व नहीं होगा.

Live Updates
3:27 AM. 15 Dec 20 9:57 PM. 14 Dec

ग्रहणकाल के दौरान गर्भवती महिलाओं को रखना चाहिए विशेष ध्यान

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए. ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाएं ही घर के अंदर रहें, गर्भ पर ग्रहण की छाया पड़ना शुभ नहीं माना जाता है.

3:27 AM. 15 Dec 20 9:57 PM. 14 Dec

राशियों का पड़ सकता है ये प्रभाव

एक तरफ कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, तो कुछ राशियों के लिए स्थितियां नकारात्मक भी बनेंगी. ज्योतिषों के अनुसार इस सूर्य ग्रहण पर गुरु चंडाल योग बन रहा है, जिसे बहुत ही खराब माना जाता है. इस योग में राहु और गुरु एक ही स्थान पर होते हैं. इससे मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है.

3:27 AM. 15 Dec 20 9:57 PM. 14 Dec

ग्रहण काल के दौरान भूलकर भी ना करे ये काम

ग्रहण काल के दौरान सोना भी निषिद्ध माना गया है इसलिए इस समय भूलकर भी नहीं सोना चाहिए. विशेष परिस्थितियों में या वृद्ध एवं बच्चों के लिए सोने का नियम मान्य नहीं है.

3:27 AM. 15 Dec 20 9:57 PM. 14 Dec

ग्रहण काल के दौरान बरतें सावधानी

ग्रहणकाल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सूर्य से संबंधित मंत्र का मानसिक जाप करें तथा आदित्यहृदय स्त्रोत या गायत्री मंत्र का जप करें. ग्रहण आद्रा नक्षत्र और मिथुन राशि पर लगेगा, जिसकी वजह से मिथुन राशि विशेष प्रभावित होगी.

2:21 AM. 15 Dec 20 8:51 PM. 14 Dec

महामृत्युंजय का जाप है जरुरी

ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र या भगवान शिव के नाम का जाप करें. ग्रहण खत्म होने के बाद फिर से नहाना चाहिए. ग्रंथों के अनुसार ऐसा करना जरूरी है.

1:56 AM. 15 Dec 20 8:26 PM. 14 Dec

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. वैज्ञानिक परिभाषा के अनुसार, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में रहते हैं और पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है. इससे सूर्य की आंशिक या पूर्ण रोशनी धरती पर नहीं आ पाती है और इसी घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं.

मुख्य बातें

Surya Grahan (Solar Eclipse 2020) December 2020 Date and Time, Sutak Time in India : साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि रात 12 बजकर 23 मिनट तक (भारतीय समयानुसार) लगने वाला है. इस बार ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य पर ग्रहण लगता है उस वक्त सूर्य पीड़ित हो जाते हैं. जब कोई ग्रह पीड़ित हो जाता है तो वह शुभफल प्रदान नहीं करता है. इसीलिए सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse December 2020) की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. भारत में इस ग्रहण को खंडग्रास माना जा रहा है. खंडग्रास सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है. इसलिए इस ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >