Surya Grahan 2023 Live: ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ना ही सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से सूर्य की ओर देखनी चाहिए.
ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम
ग्रहण के समय रसोई से संबंधित किसी भी तरह के कार्यों को भी नहीं करनी चाहिए, खासकर की खाना नहीं बनाना चाहिए.
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखे ख्याल
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें. अगर आप ऐसा करती है तो इसका सीधा असर आपके बच्चे के ऊपर पड़ेगा.
ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान
ग्रहण के समय सिलाई एवं बुनाई का कार्य या सुई में धागा नहीं डालना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान नाख़ून काटना, छीलना, कुछ छौंकना या बघारना नहीं करनी चाहिए.
सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के मूर्ति को स्पर्श न करें
सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के मूर्ति को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए. ग्रहण के समय सूर्यदेव का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए. आप इस दौरान सूर्यदेव का इस मंत्र का जप कर सकते है- ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:.
सूर्य ग्रहण के दौरान इस मंत्र का करें जाप
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्यदेव कामंत्र का भी जप कर सकते है- ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’. मान्यता है कि इस दौरान मंत्रों का उच्चारण करने से ग्रहण के दौरान फैली निगेटिविटी का व्यक्ति पर असर नहीं पड़ता है.