Bhai- Bhai Song: 'हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई' गाना रिलीज, ईद पर सलमान खान का फैंस को तोहफा, देखें VIDEO

salman khan- ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते है. साल 2009 से वह 'वांटेड, 'दबंग', 'सुल्तान', 'बजरंगी भाईजान' और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस बार ईद पर फैंस के लिए भाईजान 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई मूवी लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो पाया. ऐसे में फैंस को ईदी के रूप में अब सलमान ने अपना तीसरा गाना भाई-भाई रिलीज कर दिया है. ये गाना भाई-चारे का संदेश दे रहा है.

Salman Khan New Song Bhai- Bhai: ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते है. साल 2009 से वह ‘वांटेड, ‘दबंग’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस बार ईद पर फैंस के लिए भाईजान ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ मूवी लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो पाया. ऐसे में फैंस को ईदी के रूप में अब सलमान ने अपना तीसरा गाना ‘भाई-भाई’ रिलीज कर दिया है. ये गाना भाईचारे का संदेश दे रहा है.

Also Read: B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान ने अपने यट्यूब चैनल पर सॉन्ग ‘भाई भाई’ रिलीज किया है. इस गाने में साजिद-वाजिद का म्यूजिक है. जबकि इसे गाया खुद सलमान खान ने और रूहान अरशद ने है. गाने के लिरिक्स सलमान खान और दानिश सब्री ने लिखे हैं. साजिद-वाजिद ने म्यूजिक कंपोज किया है. पूरे गाने में सलमान अकेले दिख रहे हैं. उन्होंने बहुत कम गेट-अप में इस गाने को फिल्माया है. सलमान ने गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है. देख के बताना कैसा लगा. आप सब को ईद मुबारक.

इससे पहले सलमान ने लॉकडाउन के बीच अपने चैनल पर ‘प्यार करौना’ और ‘तेरे बिना’ नाम के दो गाने लॉन्च किए थे. इन दोनों गाने को फैंस ने खूब पसन्द किया था. तेरे बिना गाने में सलमान और जैकलीन की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री को लोगों ने खूब सराहा था. इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा था. इस गाने को सलमान खान ने गाया है. कंपोज किया है उनके दोस्त अजय भाटिया ने और शब्बीर अहमद ने लिखा है. ‘दबंग’ अभिनेता ने इस गाने की शूटिंग के बारे में बात करते कहा था, “हमें शूटिंग करने में लगभग चार दिन लग गए, हालांकि, हमने इस फॉर्महाउस की प्रॉपर्टी को ज्यादा नहीं दिखाया है, क्योंकि मैं इसे दिखाना नहीं चाहता.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >