Sunny Deol के बेटे करण देओल ने की सगाई, इस दिन लेंगे सात फेरे, जानें कौन है गदर 2 एक्टर की होने वाली बहू

सनी देओल इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है. हालांकि अब सारी लाइमलाइट उनके बेटे ने छीन ली है. जी हां करण देओल ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं. जानें कौन है सनी देओल की होने वाली बहू…

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके सनी देओल के बेटे करण देओल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल ने अपने दादा धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह पर सगाई कर ली है. सगाई की तरह शादी भी काफी प्राइवेट तरीके से होगी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग और दोस्त के शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि करण के रिलेशनशिप को लेकर अभी बहुत सारी जानकारी अज्ञात है. परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि करण काफी समय से एक लड़की को डेट कर रहे हैं और परिवार उनकी शादी से काफी रोमांचित हैं. सूत्र का कहना है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

सनी देओल के बेटे जल्द करेंगे शादी

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने खुलासा किया है, कि करण देओल किसको डेट कर रहे हैं, ये अभी प्राइवेट रखा गया है. लेकिन कपल कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्होंने अब शादी करने का फैसला किया है. उन्होंने हाल ही में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की सालगिरह पर सगाई की, और उनके दोनों परिवार इस बड़े दिन को लेकर बेहद उत्साहित हैं. रिपोर्ट्स में आगे संकेत दिया गया है कि शादी समारोह कुछ दिनों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे.

सनी देओल गदर 2 में आएंगे नजर

सनी देओल और करण देओल एक दूसरे के काफी करीब है. सनी देओल के बेटे ने साल 2019 में आई फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी. वहीं सनी देओल की बात करें तो एक्टर जल्द ही गदर 2 में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. गदर 2 साल 2001 में आई गदर का दूसरा पार्ट है.

Also Read: शाहिद कपूर ने रिजेक्ट की ये 7 फिल्में… जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में अजय देवगन की मूवी भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >