Valentine Day पर सुकेश चंद्रशेखर को आई जैकलीन फर्नांडीज की याद, कोर्ट से फिल्मी अंदाज में भेजा प्यार भरा संदेश

वैलेंटाइन डे पर हर प्रेमी अपनी प्रेमिका को कई सारे गिफ्ट्स देता है और अपने प्यार का इजहार करते हैं. ऐसे में सुकेश चंद्रशेखर कैसे पीछे रह सकते हैं. उन्होंने भी कोर्ट से जैकलीन फर्नांडीज के लिए प्यार भरा संदेश भेजा है.

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड की श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज का रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है. एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. सुकेश इन-दिनों मनी लॉन्ड्रिग मामले में जेल में बंद है. हालांकि समय-समय पर वह जेल से खत लिखते रहते हैं और जैकी को याद करते हैं. ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर भी सुकेश ने अपनी लेडीलव को याद किया है. उन्होंने कोर्ट से एक प्यार भरा संदेश भेजा है.

जैकलीन को वैलेंटाइन किया विश

अब आप सबके मन में ख्याल आ रहा होगा कि ये कैसे हो सकता है, तो हम आपको बताते हैं, दरअसल आज सुकेश चंद्रशेखर की कोर्ट में पेशी थी. इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए जैकलीन को वैलेंटाइन डे की बधाई दी. आपको बता दें, कि जब सुकेश से अभिनेत्री के साथ उनके संबंधों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मेरी तरफ से उन्हें वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.” इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वह अभिनेत्री पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं.

नोरा फतेही को लेकर कही ये बात

जैकलीन फर्नांडीज का जिक्र करते हुए कॉनमैन ने कहा, “जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हैं.” सुकेश से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने अभिनेत्री नोरा फतेही को पैसे की पेशकश की, जिस पर उन्होंने कहा, “मैं सोना खोदने वालों पर टिप्पणी नहीं करता.” सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ करोड़ों रुपये की जबरन वसूली और एक व्यवसायी की पत्नी को धोखा देने के मामले में दर्ज किया गया था. अदालत ने आज मामले में कुर्क की गई उनकी संपत्ति की नीलामी के मुद्दे पर सुनवाई की. सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे.

Also Read: नोरा फतेही मेरे और जैकलीन के रिश्ते से जलती थी…कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का सनसनीखेज खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >