Bokaro News: कोनार नदी में डूबा 10वीं का छात्र रविंशन कुमार यादव

Student Drowned in Konar River Gomia: बोकारो के गोमिया प्रखंड में कोनार नदी में एक छात्र डूब गया. नदी में नहा रहे लोगों ने उसे बाहर निकाला. प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का परिवार मुंबई में टैक्सी चलाता है. यहां वह अपनी मां और छोटे बाई के साथ किराये के मकान में रहता था और 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Student Drowned in Konar River| गोमिया (बोकारो): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की खम्हरा पंचायत स्थित कोनार नदी में मंगलवार को स्नान करने के दौरान एक छात्र डूब गया. उसका नाम रविंशन कुमार यादव (15) है. छात्र पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में 10वीं कक्षा में पढ़ता था. रविंशन कुमार यादव अन्य दोस्तों के साथ खम्हरा स्थित कोनार नदी में स्नान करने गया था. वहां स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. आसपास स्नान कर रहे लोगों ने काफी खोजबीन के बाद उसे पानी से बाहर निकाला.

सूचना मिलते ही पहुंचे बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी

सूचना मिलते ही बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम एवं थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. छात्र रविंशन कुमार यादव को इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद अस्पताल पहुंची लोगों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

मृतक के पिता मुंबई में चलाते हैं टैक्सी

छात्र रविंशन कुमार यादव के पिता सीताराम यादव मुंबई में टैक्सी चालक हैं. रविंशन अपनी माता एवं छोटे भाई के साथ आइइएल कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में पढ़ाई कर रहा था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिलेगा मुआवजा

इधर, गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम एवं थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं. बीडीओ एवं सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन की ओर से मुआवजा दिलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 3 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सबसे सस्ता सिलेंडर कहां है, जानें

Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका

बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे

PHOTOS: झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >