Stree 2 And Bhediya 2: लौट रही है ‘स्त्री 2’, वरुण धवन की ‘भेड़िया 2’ का ऐलान, जानें रिलीज डेट से लेकर सबकुछ

Stree 2 and Bhediya 2 Release Date: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अभिनीत स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. इसने भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन किया था. अब स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 आ रहा है.

Stree And Bhediya Sequel: बीती रात जियो स्टूडियोज के इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा. इस इवेंट में एक तरफ आमिर खान, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन जैसे सेलेब्स साथ में दिखे. तो दूसरी तरफ राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन ने भी इस इवेंट में चार लगाया. इस बीच अब खबरें है कि फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) और भेड़िया 2 (Bhediya 2) का ऐलान हो गया है. साथ ही इस बात से पर्दा हट गया है कि ये दोनों मूवीज कब रिलीज होगी.

स्त्री 2 जल्द आ रहा है

दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 और भेड़िया 2 वापस आ रही है. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अभिनीत स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. इसने भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन किया था. अब स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 आ रहा है. बता दें कि स्त्री को रिलीज हुए छह साल हो गए है. फिल्म 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी. एक बार फिर से स्त्री, विक्की और रुद्र एक साथ दिखेंगे.

भेड़िया 2 साल 2025 में होने वाली है रिलीज

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की स्त्री 2 के बाद वरुण धवन और कृति सेनन की भेड़िया 2 रिलीज होगी. बता दें कि भेड़िया के गाने ठुमकेश्वरी में श्रद्धा की झलक दिखी थी, जिसके बाद फैंस दोनों का कनेक्शन जानने के लिए उत्सुक हो गए थे. अब इस बात से क्लियर है कि दोनों फिल्मों की कहानी आपस में जुड़ी होगी. जियो स्टूडियोज इवेंट में इसके सीक्वल का ऐलान हो गया है और ये साल 2025 में रिलीज होगी. हालांकि डेट रिवील नहीं हुआ है.

Also Read: सुहाना खान के ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी से झूमे शाहरुख खान, बोले-मेरी परवरिश का…’, स्टारकिड का आया ये जवाब
इन फिल्मों पर रहेगी नजर

इसके अलावा जियो स्टूडियोज ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया. इसमें शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी है, जिसका पहला लुक सामने आ गया है. कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की भूल चुक माफ, शाहिद कपूर और कृति सनोन अभिनीत अनटाइटल्ड फिल्म, अमिताभ बच्चन की सेक्शन 84, विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके, विक्रांत मैसी और मौनी रॉय की ब्लैकआउट जैसी मूवीज शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >