WB News : राज्य सरकार पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम को देगी 300 एकड़ जमीन

सूत्रों के मुताबिक निवेश की इच्छुक कई कंपनियां पहले ही उद्योग के लिए आवेदन कर चुकी हैं. ऐसे में राज्य कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास निगम के लिए 300 एकड़ जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया गया है.

कोलकाता, शिव कुमार राउत : बंगाल की औद्योगिक छवि को पूरी दुनिया को दिखाने के लिए कुछ दिन पहले कॉन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बंगाल में निवेश आकर्षित करने के लिए पहल की थी. इस बार राज्य सरकार पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम को 300 एकड़ जमीन देगी. मालूम हो कि यह जमीन पश्चिम मेदिनीपुर जिले में औद्योगिक विकास के लिए दी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक विधानसभा में राज्य कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया गया.

गौरतलब है कि पूजा से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में निवेश के लिए स्पेन का दौरा की थीं. वहां कई महत्वपूर्ण बैठकें हुई थीं. स्पेन दौरे पर ममता के साथ पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली भी गये थे. हाल ही में वर्ल्ड बंगाल ट्रेड कॉन्फ्रेंस के मंच से ममता ने सौरभ को बंगाल का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया है. सौरभ ने अपनी स्पेन यात्रा के दौरान मैड्रिड से बंगाल में अपने औद्योगिक निवेश की घोषणा की थी. वह भी इसी पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्टील प्लांट लगा रहे हैं.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी ने किया दावा, मुझे I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली

पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम के सूत्रों के अनुसार, सौरभ ने पश्चिम मेदिनीपुर में निवेश की घोषणा की, तो कई अन्य उद्योगपतियों ने भी इस जिले में निवेश करने में रुचि दिखायी है. कई उद्यमी पश्चिम मेदिनीपुर में निवेश करना चाहते हैं. ऐसे में जमीन की मांग बढ़ती जा रही है. सूत्रों के मुताबिक निवेश की इच्छुक कई कंपनियां पहले ही उद्योग के लिए आवेदन कर चुकी हैं. ऐसे में राज्य कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास निगम के लिए 300 एकड़ जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया गया है.

Also Read: WB News : शुभेंदु अधिकारी का दावा, पीएम मोदी को हराने के लिए ममता बनर्जी को पांच बार लेना होगा जन्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >