Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी. उनके निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था. कई दिनों तक तो किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो हमारे बीच अब नहीं रहे. आज सुशांत को गए हुए दो साल बीत चुका है. ऐसे में आज उनकी लेडी लव रिया चक्रवर्ती ने सुशांत संग अपनी कुछ फोटोज शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने काफी इमोशनल कर देने वाला कैप्शन भी डाला है.
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत संग शेयर की फोटोज
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को अक्सर एक साथ वर्कआउट करते और इवेंट्स में पहुंचते देखा जाता था. दोनों ने एक दूसरे संग अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया था. हालांकि जब सुशांत की मौत हो गई थी. तब जाकर रिया ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया. अब रिया ने एक्टर के डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है. रिया की ओर से शेयर की गई फोटोज में दोनों कपल एक दूसरे संग एंजॉय करते दिख रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CexmpoeNPZ2/
रिया ने लिखा इमोशनल कर देने वाला कैप्शन
रिया चक्रवर्ती की ओर से शेयर किए एक फोटोज में दोनों एक दूसरे संग पोज दे रहे हैं. सुशांत रिया के गोद में बैठे हैं. वहीं रिया पाउट बनाई हुई है. दूसरी फोटोज में दोनों की घास पर बैठे मौसम का मजा ले रहे हैं. वहीं तीसरी फोटो में रिया सुशांत के गाल पर किस करती दिख रही हैं. चौथी और आखिरी फोटो में सुशांत ने रिया को अपने गोद में उठाया हुआ है. दोनों की इन फोटोज पर फैंस जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं. रिया ने इन फोटोज को एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया. एक्ट्रेस ने लिखा, ”मैं तुम्हें हर रोज मिस करती हुं”.
https://www.instagram.com/p/CY_A25kp1xQ/
14 जून, 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. 34 वर्षीय अभिनेता तब रिया चक्रवर्ती के साथ रिश्ते में थे. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या करार दिया था. हालात ने यू-टर्न ले लिया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया, उनके भाई शोइक और पांच अन्य के खिलाफ कथित तौर पर अपने बेटे की मौत के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की. बाद में मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को ट्रांसफर कर दिया गया था.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
