Critics Choice Awards: गोल्डन ग्लोब के बाद राजामौली की RRR को मिला एक और अवॉर्ड,बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

फिल्म 'आरआरआर' का डंका पूरे देश में बज रहा है. 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में मूवी को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा फिल्म के गाने नाटु-नाटु की झोली में एक और अवॉर्ड आया है.

Critics Choice Awards 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) का जादू पूरी दुनिया में चल रहा है. हाल ही में राम चरण-जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था. फिल्म जिसने देखा, उसने की तारीफ की. गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद देश भर से आम से लेकर खास लोग ने इसकी प्रशंसा की. एक बार ‘आरआरआर’ ने फिर से भारत का नाम रौशन कर दिया. मूवी को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला है.

फिल्म ‘आरआरआर’ को मिला क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड

फिल्म ‘आरआरआर’ का डंका पूरे देश में बज रहा है. 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में मूवी को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है. क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ट्विटर हैंडल ने ये गुडन्यूज दी है. ये खुशखबरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आरआरआर’ फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई. फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.


नाटु-नाटु को मिला ये अवॉर्ड

फिल्म ‘आरआरआर’ के हाथ एक और अवॉर्ड लगा है. फिल्म के गाने नाटु-नाटु की झोली में एक और अवॉर्ड आया है. आरआरआर ने ट्विटर पर शेयर कर लिखा, नाटु-नाटु के एक बार फिर से. यह शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सर्वश्रेष्ठ गीत #RRRMovie के लिए #CriticsChoiceAwards जीता. इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर खुशी जाहिर कर रहे है.


हाथ में ट्राफी लिए दिखे 

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ट्विटर ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एसएस राजामौली हाथ में ट्राफी लिए दिख रहे है. उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही है. बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया. तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्वर दिया है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब ‘नाचना’ है. इस श्रेणी में ‘नाटु नाटु’ ने टेलर स्विफ्ट के गीत ‘कैरोलिना’, ग्रेगोरी मान के ‘चाओ पापा’, लेडी गागा के ‘होल्ड माय हैंड’, फिल्म ‘ब्लैक पैंथर:वकांडा फॉरएवर’ के गीत ‘लिफ्ट मी अप’ को मात दी. (भाषा इनपुट के साथ)


Also Read: RRR के लिए एसएस राजामौली को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, आलिया भट्ट- Jr NTR ने दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >