Wrestlers Protest LIVE: बजरंग पूनिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- खत्म नहीं हुआ आंदोलन, बना रहे आगे की रणनीति
Copied link
Wrestlers Protest LIVE: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनके खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. जिसे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की SIT यूपी पहुंच चुकी है. महिला रेसलर्स के यौन शोषण मामले की जांच कर रही एसआईटी गोंडा में सांसद बृजभूषण सिंह के पैतृक निवास पहुंची, जहां कई लोगों के बयान दर्ज किए गए. wrestlers protest से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ.
12:04 AM. 7 Jun 2312:04 AM. 7 Jun
हम आगे के आंदोलन के लिए रणनीति बना रहे हैं: बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने NDTV से बात करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी कोई सेटिंग नहीं हुई और उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. वहीं बजरंग पूनिया ने आंदोलन पर बयान देते हुए कहा कि ‘विरोध आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, यह जारी रहेगा. हम इसे आगे बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं’.
12:04 AM. 7 Jun 2312:04 AM. 7 Jun
सरकार ने मीटिंग की बात न बताने को कहा: बजरंग पूनिया
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने बड़ा बयान दिया है. शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात और वहां हुई बातचीत पर बजरंग पूनिया ने कहा कि ‘सरकार ने हमसे इस मीटिंग को लेकर कुछ भी न बताने को कहा है’.
3:54 PM. 6 Jun 233:54 PM. 6 Jun
पुलिस ने लोगों के बयान किए दर्ज
दिल्ली पुलिस की टीम बृजभूषण शरण के पैतृक निवास विश्नोहरपुर पहुंची और यहां 12 लोगों के बयान दर्ज किए, इनमें सांसद के करीबी, परिजन, सहयोगी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. जांच टीम ने गोंडा से कुछ लोगों के नाम-पते, मोबाइल नंबर के अलावा पहचान पत्र भी साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं. जिसके बाद इस मामले में आगे कार्रवाई हो सकती है.
3:54 PM. 6 Jun 233:54 PM. 6 Jun
बृजभूषण के घर पर दिल्ली पुलिस की दबिश
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस पहुंची हुई है. सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम पहले लखनऊ और फिर गोंडा में बृजभूषण के आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों जगहों पर घर में काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए. उनका नाम-पता नोट किया. इनमें बीजेपी सांसद के ड्राइवर, नौकर और बाकी कर्मचारी हैं. दिल्ली पुलिस सोमवार रात 10 बजे करीब सांसद के गोंडा स्थित आवास पर पहुंची करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई.
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
विनेश फोगाट ने मीडिया पर साधा निशाना
आंदोलन खत्म होने की चली खबरों पर विनेश फोगाट ने मीडिया पर निशाना साधा है. विनेश ने कहा कि ‘महिला पहलवान किस ट्रॉमा से गुज़र रही हैं इस बात का अहसास भी है फर्जी खबर फैलाने वालों को? कमज़ोर मीडिया की टांगें हैं जो किसी गुंडे के हंटर के आगे काँपने लगती हैं, महिला पहलवान नहीं. ••• जहाँ पहुँच के क़दम डगमगाए हैं सब के उसी मक़ाम से अब अपना रास्ता होगा आबिद अदीब’.
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
हमारी जिंदगी दांव पर लगी है नौकरी बहुत छोटी चीज है – साक्षी मलिक
हमारे मेडलों को 15-15 रुपए के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं. हमारी ज़िंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज़ है. अगर नौकरी इंसाफ़ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएँगे. नौकरी का डर मत दिखाइए.
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
हमारी नौकरी के पीछे पड़ी सरकार – बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘हमारे मेडलों को 15-15 रुपए के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं. हमारी ज़िंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज़ है. अगर नौकरी इंसाफ़ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएंगे. नौकरी का डर मत दिखाइए.’
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
साक्षी मलिक ने मीडिया से नहीं की बातचीत
आंदोलन खत्म होने की खबरों को स्टार रेसलर साक्षी मलिक ने झूठा बताया है. वहीं इस बीच साक्षी रेलवे ऑफिस से अपने घर पहुंच चुकी हैं. इस दौरान मीडियाकर्मी उनसे बात करने की कोशिश में थे पर साक्षी ने किसी तरह की बातचीत मीडिया से नहीं की है.
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
रेलवे ऑफिस से बाहर निकलीं साक्षी मलिक
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
न हमने समझौता किया है, न हम पीछे हटेंगे
साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने भी आंदोलन खत्म होने की खबरों पर अपना बयान दिया है. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ‘न हमने समझौता किया है, न हम पीछे हटेंगे. यह सब फर्जी है, हम इस विरोध को वापस नहीं लेंगे. हम एकजुट रहेंगे और न्याय के लिए विरोध करते रहेंगे. हमें कमजोर करने के लिए फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं… पूरा देश दिल्ली पुलिस के खिलाफ है.’
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
साक्षी मलिक ने कहा हमने गृह मंत्री से बृजभूषण की गिरफ्तारी की रखी मांग
साक्षी मलिक ने कहा कि ‘हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, यह एक सामान्य बातचीत थी, हमारी केवल एक ही मांग है और वह है उन्हें (बृजभूषण सिंह) गिरफ्तार करना. मैं विरोध से पीछे नहीं हटी हूं, रेलवे में ओएसडी के रूप में मैंने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे. उसने (नाबालिग लड़की) कोई प्राथमिकी वापस नहीं ली है, यह सब फर्जी है.
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
साक्षी मलिक ने भी खबरों को बताया झूठा
आंदोलन खत्म होने की खबर पर साक्षी मलिक ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘ये खबर बिलकुल ग़लत है. इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा. सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ. इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है. कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए.’
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
बजरंग ने आंदोलन वापस लेने की खबरों को बताया अफवाह
आंदोलन वापस की खबरें चलने के बाद इस पर बजरंग पूनिया ने अपना बयान दिया है. उन्होंने इसे अफवाह बताया है. बजरंग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं. ये खबरें हमें नुक़सान पहुँचाने के लिए फैलाई जा रही हैं. हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है. महिला पहलवानों की एफ़आईआर उठाने की खबर भी झूठी है. इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी’
2:28 AM. 6 Jun 232:28 AM. 6 Jun
नौकरी पर लौटे पहलवान पर प्रदर्शन रहेगा जारी
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन खत्म होने के कगार पर आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंदोलन में शामिल स्टार रेसलर्स साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है. हालांकि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने इन खबरों को गलत बताया है.
मुख्य बातें
Wrestlers Protest LIVE: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनके खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. जिसे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की SIT यूपी पहुंच चुकी है. महिला रेसलर्स के यौन शोषण मामले की जांच कर रही एसआईटी गोंडा में सांसद बृजभूषण सिंह के पैतृक निवास पहुंची, जहां कई लोगों के बयान दर्ज किए गए. wrestlers protest से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ.