शादी से पहले इस तरह रोमांस करते थे सोनम कपूर-आनंद आहूजा, देखें UNSEEN PHOTOS

सोनम कपूर ने आनंद अहूजा संग कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है, इन तसवीरों में एक्ट्रेस बारिश का लुत्फ उठाते देखी जा सकती है. बता दें कि लवबर्ड्स की ये तसवीरें डेटिंग के समय की है. मई 2018 में कपल ने एक दूसरे संग शादी की थी. वहीं अगस्त में दोनों ने अपने पहले बच्चे बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया.

बॉलीवुड की स्टाइलिश अदाकारा सोनम कपूर अपनी स्टाइलस्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अब सोनम ने आनंद अहूजा संग अपनी कुछ पुरानी तसवीरें शेयर की है, जिसमें कपल एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. ये फोटोज उनकी डेटिंग के समय की है, दोनों बारिश में एक छतरी के नीचे खड़े है. उन्हें आनंद के साथ लंदन में अपना बेस्ट टाइम एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने व्यक्त किया कि वह अपने बिजी शेड्यूल के कारण ये पल कितना ‘मिस’ करती हैं.

सोनम ने शेयर की अनसीन फोटोज

तस्वीर में सोनम ने चेकर्ड ड्रेस के साथ लेदर पैंट और ब्लैक शूज पहने हैं. उन्होंने एक भूरे रंग का बैकपैक कैरी किया है और अपने बालों को खुला रखा है. आनंद ने ग्रीन कपल की स्वेटशर्ट और डार्क पैंट के साथ कैजुअल शूज पहने थे. दोनों ने एक छाता पकड़ रखा था और कैमरे को पोज देते हुए पीछे मुड़कर देखा. इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं आपको मिस करती हूं और मैं इसे मिस करती हूं…लव यू @anandahuja एक साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकता. उन्होंने हैशटैग के तौर पर ‘एवरीडे फेनोमेनल’ का इस्तेमाल किया. पोस्ट पर आनंद ने कमेंट करते हुए लिखा, “हमारी एक साथ पहली/सुपर शुरुआती तस्वीरों में से एक! 7 साल पहले, है ना?”

फैंस कर रहे कमेंट

फोटो पर अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने लिखा, “क्यूट (स्माइली इमोजी).” फोटोग्राफर अमृता सामंत ने कमेंट किया, “कपल गोल”. एक फैन ने लिखा, “प्रभावशाली जोड़ी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सबसे प्यारे, मिस यू टू”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “दोनों साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं…आपकी जोड़ी यू ही बनी रहें”. बता दें कि मई 2018 में शादी करने से पहले सोनम और आनंद आहूजा ने कुछ साल डेट किया था. दोनों ने अपने पहले बच्चे बेटे वायु कपूर आहूजा का पिछले साल अगस्त में स्वागत किया.

Also Read: सोनम कपूर ने इतने करोड़ में बेचा अपना आलीशान बंगला, जानें एक्ट्रेस की नेटवर्थ
इन प्रोजेक्ट का सोनम कपूर हैं हिस्सा

वर्कफ्रंट की बात करें तो फैंस सोनम को फिल्म ब्लाइंड में देखेंगे. इसका निर्देशन शोम मखीजा ने किया है. फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इसके अलावा एक्ट्रेस कई विज्ञापन और फैशन शोज में बिजी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >