Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा अपने हर जन्मदिन पर नहीं भूलती ये काम करना, Dahaad एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Sonakshi Sinha Birthday: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रही है. हर जन्मदिन पर एक्ट्रेस एक खास काम करती है और इस बार भी वो ये करेगी. हालांकि इसमें कुछ बदलाव हो सकता है. एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में बताया.

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस इन दिनों स्ट्रीमिंग वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर तारीफें बटोर रही है. इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही है. अपने हर बर्थडे पर एक्ट्रेस एक काम करना नहीं भूलती. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि वो कौन सा काम है. चलिए आपको हम बताते है.

सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे प्लान्स

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रही है. हर जन्मदिन पर एक्ट्रेस ट्रैवल करना नहीं भूलती. यही एक चीज है जो बीते कुछ सालों से अपने बर्थडे पर कर रही है. हालांकि इस बार कुछ अलग है. एएनआई ने सोनाक्षी के जन्मदिन की योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनसे संपर्क किया. इस दौरान एक्ट्रेस ने दिलचस्प रिचुअल के बारे में खुलासा किया, जिसका पालन वह कुछ समय से अपने जन्मदिन पर कर रही है.

हर बर्थडे सोनाक्षी करती है ये काम

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “पिछले 5-6 सालों से मैं अपने जन्मदिन पर ट्रैवल कर रही हूं … मुझे ब्रेक लेना पसंद है और मेरे कुछ करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है. मैं पिछले कई सालों से इस रिचुअल को फॉलो कर रही हूं. मैं इस समय शूटिंग के बीच में हूं..इसलिए इस जन्मदिन पर मैं इसके करीब ही जा सकती हूं. मैं अलीबाग या लोनावाला जा सकती हूं. हालांकि, मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में फहमान खान की नहीं होगी एंट्री, सई ने शो छोड़ने से पहले शेयर किया आखिरी पोस्ट!
सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्में

सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की पीरियड वेब सीरीज हीरामंडी का भी हिस्सा हैं. मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी कलाकारों का हिस्सा हैं. 2024 में, वह अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >