Soja Banglay Bolchhi : तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए सोशल मीडिया पर शुरू किया अभियान

West Bengal News, Soja Banglay Bolchhi, Trinamool Congress, BJP, सोजा बांग्लाय बोलछी : कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के सोशल मीडिया अभियान के जवाब में रविवार को एक नया अभियान शुरू किया. इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही इस बात को रेखांकित किया जायेगा कि केंद्र किस प्रकार से संघवाद को कथित तौर पर नष्ट कर रहा है. अभियान का नाम है ‘शोजा बांग्लाए बोलची’. इसका अर्थ है ‘सीधे बांग्ला में बोलता हूं’.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के सोशल मीडिया अभियान के जवाब में रविवार को एक नया अभियान शुरू किया. इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही इस बात को रेखांकित किया जायेगा कि केंद्र किस प्रकार से संघवाद को कथित तौर पर नष्ट कर रहा है. अभियान का नाम है ‘शोजा बांग्लाए बोलची’. इसका अर्थ है ‘सीधे बांग्ला में बोलता हूं’.

यह एक सप्ताह में तीन दिन तक चलने वाला एक वीडियो सीरीज है, जिसके प्रस्तोता राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन होंगे. तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा, ‘एक मिनट की वीडियो क्लिप को प्रति रविवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे जारी किया जायेगा. इस सीरीज के अगले कुछ माह तक सोशल मीडिया में चलने की उम्मीद है.’ बयान में कहा गया कि वीडियो में ऐसे मुद्दों को उठाया जायेगा, जो वर्तमान के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक ढांचे में प्रासंगिक हैं.

बयान के अनुसार, ‘वीडियो में बताया जायेगा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में किस प्रकार से बंगाल ने नौ वर्षों में सभी मानकों में असाधारण प्रगति की है. अन्य विषयों में केंद्र किस प्रकार से संघवाद को कथित तौर पर नष्ट कर रहा है, और किस प्रकार से राज्यों को वंचित किया जा रहा है आदि शामिल होंगे.’ तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस सोशल मीडिया अभियान का इस्तेमाल भाजपा के ‘फर्जी खबरों तथा राज्य सरकार और पार्टी के खिलाफ भाषण कला’ के आरोपों के जवाब में किया जायेगा.

Also Read: Indian Railways News/Lockdown : बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन की वजह से विमान और ट्रेन सेवाएं रद्द, बिहार-झारखंड की ये ट्रेनें नहीं चलेंगी

गौरतलब है कि पार्टी प्रमुख ने अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की घोषणा करते हुए युवा एवं नये चेहरों को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी. राज्य में भाजपा से बढ़ती चुनौती के मद्देनजर नेतृत्व में बदलाव किया गया. भगवा पार्टी ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी और तृणमूल कांग्रेस को 34 सीटों से घटाकर 22 पर ला दिया था.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >