दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकरायेगा चक्रवाती तूफान ‘सित्रांग’

Sitrang Cyclone: बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है और अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. इस चक्रवात का बंगाल के तटवर्ती जिले पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना व उत्तर 24 परगना में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना जतायी जा रही है.

बंगाल की खाड़ी में तूफानी चक्रवात ‘सित्रांग’ (Sitrang Cyclone) का रूप और विकराल होता जा रहा है. 22 अक्टूबर तक यह चक्रवात और भी शक्तिशाली हो जायेगा और उसी दिन से इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बन रहा संभावित चक्रवात 25 अक्टूबर को ओड़िशा (Odisha) से बचते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है.

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र होगा और तीव्र

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है और अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. इस चक्रवात का बंगाल के तटवर्ती जिले पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना व उत्तर 24 परगना में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना जतायी जा रही है.

Also Read: West Bengal: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का पूर्वानुमान, दिवाली से पहले बारिश की संभावना
लो प्रेशर 23 अक्टूबर को बन सकता है चक्रवाती तूफान

आइएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर तक गहरे निम्न दाब क्षेत्र में और 23 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इसके दोबारा उत्तर की ओर मुड़ने और 24 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य और उससे लगी पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है.

हवाओं की गति का पूर्वानुमान लगाना बाकी

उन्होंने बतााय कि इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा और 25 अक्टूबर को ओड़िशा से बचते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकरायेगा. उन्होंने कहा कि अब भी आईएमडी द्वारा तूफान की तीव्रता और उस दौरान बहने वाली हवाओं की गति का पूर्वानुमान लगाना बाकी है.

अंडमान सागर में बना लो प्रेशर जोन

आइएमडी ने एक बयान में कहा कि उत्तरी अंडमान सागर और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण उत्तरी अंडमान सागर व दक्षिण अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से औसतन 7.6 किलोमीटर तक उठ रहा है.

काली पूजा व दिवाली की छुट्टियां रद्द

चक्रवात के मद्देनजर बंगाल सरकार ने दक्षिण बंगाल स्थित जिलों के सरकारी कर्मचारियों की काली पूजा व दिवाली की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. उन्हें 22 अक्टूबर से ही ड्यूटी पर आने का आदेश दिया गया है. तूफानी चक्रवात की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार है.

नबान्न में कल होगी उच्चस्तरीय बैठक

ममता बनर्जी ने कहा कि इस विषय पर शुक्रवार को राज्य सचिवालय नबान्न में उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, आपदा विभाग के प्रधान सचिव, दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

मछुआरों के गहरे समुद्र में जाने पर रोक

तूफानी चक्रवात को देखते हुए राज्य सरकार ने मछुआरों के गहरे समुद्र में जाने पर रोक लगा दी है और जो मछुआरे अभी समुद्र में हैं, उनको शनिवार तक वापस किनारे पर पहुंचने के लिए कहा गया है. इसके लिए राज्य सरकार ने नौसेना से संपर्क किया है और मछुआरों को समुद्र से वापस लाने के लिए मदद करने का आवेदन किया है.

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने की बैठक

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने दक्षिण बंगाल व तटवर्ती क्षेत्र में स्थित जिलों के डीएम व पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की. विभाग ने तटवर्ती क्षेत्र में बचाव कार्य की तैयारियों के साथ ही कालीपूजा के पंडालों पर भी विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया है. चक्रवात से पंडालों को नुकसान हो सकता है और इससे दुर्घटना हो सकती है. इसलिए आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस से इस ओर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >