सित्रांग से निबटने के लिए बंगाल में हाई लेवल मीटिंग, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को तैयार रहने का निर्देश

cyclone sitrang: मुख्य सचिव ने पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना एवं दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारियों को तटवर्ती क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है. आपदा के समय राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की 20 एवं एनडीआरएफ की 15 टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.

cyclone sitrang: बंगाल की खाड़ी में बना तूफानी चक्रवात सित्रांग लगातार तट की ओर बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि सित्रांग की वजह से इस बार कालीपूजा (Kali Puja) व दिवाली (Diwali) में बारिश (Rain in Bengal) हो सकती है. राज्य सचिवालय नबान्न भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक (High Level Meeting at Nabanna) में तूफानी चक्रवात से निबटने को लेकर की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी.

हाई लेवल मीटिंग में शामिल हुए 20 विभागों के सचिव

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी, गृह सचिव बीपी गोपालिका, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सहित 20 विभागों के सचिव, दक्षिण बंगाल व तटवर्ती क्षेत्र में स्थित जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, कोलकाता नगर निगम आयुक्त आदि उपस्थित रहे. राज्य सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, सित्रांग को देखते हुए मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को तैयार रहने का निर्देश दिया है.

Also Read: दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकरायेगा चक्रवाती तूफान ‘सित्रांग’
सित्रांग की तीव्रता पर स्थिति स्पष्ट नहीं

मौसम विभाग ने सित्रांग की तीव्रता के बारे में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन राज्य सरकार अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. बैठक में मुख्य सचिव ने पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना एवं दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारियों को तटवर्ती क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है. आपदा के समय राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की 20 एवं एनडीआरएफ की 15 टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.

अगले सप्ताह भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक संभावित चक्रवात सित्रांग के कारण ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश होने का अनुमान है. इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की आशंका जतायी गयी है. बताया जा रहा है कि जब चक्रवात का लैंड फॉल होगा, उस समय 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 25 अक्तूबर को सित्रांग का लैंड फॉल होगा, लेकिन इसका असर रविवार से ही दिखने लगेगा. इसकी वजह से राज्य के तटवर्ती जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की बात कही जा रही है.

राज्य सरकार ने जारी की सतर्कता

संभावित चक्रवाती तूफान के मद्देनजर राज्य सरकार ने सतर्कता जारी कर दी है. कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.आपदा, बिजली और राहत कार्य से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. अधिकारियों ने बताया कि बंगाल सरकार ने कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >