कियारा आडवाणी को इम्प्रेस करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार वाले करेंगे स्पेशल डांस,यहां जानें डिटेल्स

Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी कथित तौर पर 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का परिवार संगीत फंक्शन पर अपनी बहू के स्वागत के लिए स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देंगे.

Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे. वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन में मेहंदी, हल्दी और संगीत 4 और 5 फरवरी को होंगे. ऐसे में दूल्हा-दुल्हन के इस दिन को सबसे यादगार बनाने के लिए कपल के परिवार वाले कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ के माता-पिता अपनी बहू कियारा आडवाणी के लिए संगीत फंक्शन पर एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देंगे.

कियारा आडवाणी के लिए स्पेशल सॉन्ग

सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार वाले जिस गाने पर डांस करेंगे, वो उन्होंने खुद ही कोरियोग्राफ किया है. कहा ये भी जा रहा है कि कुछ गाने इमोशनल कर देने वाले भी है, जिससे कियारा की आंखों में आंसू आ जाएंगे. कियारा और सिद्धार्थ भी अपना स्पेशल फेवरेट परफॉर्मेंस करेंगे. इधर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा, ”हम #kiaraadvani और #sidharthmalhotra की शादी को कवर करने के लिए जैसलमेर जा रहे हैं. 4 से 6 फरवरी के बीच सूर्यगढ़ पैलेस में शादी होगी”.

शादी की इनसाइड डिटेल्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​और कियारा आडवाणी की शादी में 150 मेहमान होंगे. जिसमें कंफर्म मेहमान शाहिद कपूर, मीरा राजपूत कपूर, करण जौहर, रोहित शेट्टी, वरुण धवन हैं. कपल शादी के बाद दो रिसेप्शन आयोजित करेंगे. जिसमें पहला दिल्ली में और दूसरा मुंबई में होगा. शादी में कथित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के लिए शाहरुख खान के पूर्व बॉर्डीगार्ड यासीन को नियुक्त किया है. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की, हालांकि उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया है. शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित उनकी 2021 की फिल्म शेरशाह के निर्माण के दौरान दोनों ने डेटिंग शुरू की. फिल्म हिट रही और फैंस ने उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया.

Also Read: किसी फेयरीटेल से कम नहीं है सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की लवस्टोरी, इस तरह पहली बार मिले थे कपल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >