झारखंड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक ही कमरे में सो रहे पति-पत्नी व बच्चे की मौत, हत्या की आशंका

Jharkhand News, हजारीबाग न्यूज (शंकर प्रसाद) : झारखंड के हजारीबाग शहर के ओकनी लोहार टोली मोहल्ला में शॉर्ट सर्किट से पति-पत्नी और एक छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गई. मृतकों में मुन्ना विश्वकर्मा, पत्नी सोनम कुमारी व पुत्र आयुष शामिल हैं. घटना की सूचना पाकर लोहसिंघना पुलिस ने तीनों जले शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों द्वारा इनकी हत्या की आशंका जाहिर की है.

मृतक मुन्ना विश्वकर्मा के परिवार वालों ने बताया कि मुन्ना, सोनम और आयुष एक ही कमरे में सो रहे थे, जबकि दोनों पुत्रियां अलग कमरे में सो रही थीं. जिस कमरे में मुन्ना, सोनम व आयुष सो रहे थे, इसी कमरे में आग लग गई. कमरा का एक दरवाजा आधा जल गया है, जिस कमरे में तीनों सो रहे थे. मृतक के परिजनों के अनुसार मुन्ना, सोनम व आयुष की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की गयी है. घर का दरवाजा बाहर से लॉक था. कुंडी एक लोहा में फंसाया हुआ था. किसी ने कपड़े में आग लगाकर कमरे के अंदर घुसा दिया, जिसके कारण कमरे में आग लग गई. बाहर से दरवाजा बंद होने के कारण तीनों सदस्य जल गये और दम तोड़ दिया.

Also Read: झारखंड में तीसरे दिन पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव ढेर !

इस घटना की सूचना मिलते ही लोहसिंघना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. जले शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज दिया. थाना प्रभारी निशि कुमारी ने बताया कि घर मे शॉर्ट सर्किट होने के कारण कमरे में आग लगने की आशंका है. पुलिस जांच करने में जुटी है. मामले के अनुसंधान के बाद ही घटना की सत्यता सामने आएगी. मृतकों के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा.

Also Read: झारखंड में नाबालिग प्रेमी जोड़े का मुंडवाया सिर, जूते की माला पहनाकर घुमाया पूरा गांव, वीडियो VIRAL

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >