टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या कुछ और मुकाबलों से हो सकते हैं बाहर, जानें हेल्थ अपडेट

भारत अब तक अपने पांचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए पांड्या को अगले दो मैच के लिए आराम दिया जा सकता है जिससे उन्हें नॉकआउट से पहले पूरी तरह से उबरने का मौका मिलेगा.

1 / 1
टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या कुछ और मुकाबलों से हो सकते हैं बाहर, जानें हेल्थ अपडेट
फुल स्क्रीन में देखें

Pune: India’s bowler Hardik Pandya attempts to stop the ball during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_19_2023_000115A)

टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या कुछ और मुकाबलों से हो सकते हैं बाहर, जानें हेल्थ अपडेट

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है. बताया जा रहा है, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अगले दो मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं. क्योंकि वह टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं जिसके कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे.

पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते हुए पांड्या के टखने में चोट लगी थी और वह 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. बड़ौदा का यह खिलाड़ी चोट से उबरने के लिए सोमवार को राट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) चला गया था.

एनसीए के एक सूत्र ने बताया, हार्दिक का उपचार चल रहा है. उसके बाएं टखने की सूजन काफी कम हुई है लेकिन वह सप्ताहांत ही गेंदबाजी की शुरुआत करेगा. इस समय उन्हें उबरने का समय देना महत्वपूर्ण है.

भारत अब तक अपने पांचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए पांड्या को अगले दो मैच के लिए आराम दिया जा सकता है जिससे उन्हें नॉकआउट से पहले पूरी तरह से उबरने का मौका मिलेगा.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, पांड्या को गंभीर मोच आई है लेकिन सौभाग्य से फ्रेक्चर नहीं हुआ है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम अधिकतम एहतियात बरतना चाहती है. उनके अगले दो से तीन मैच से बाहर रहने की संभावना है. टीम चाहती है कि वह नॉकआउट चरण के लिए पूरी तरह फिट हों.

पंड्या का गुरुवार को फिटनेस परीक्षण हो सकता है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम इसी के आधार पर उनकी वापसी की तारीख तय करेगी. इस दौरान उनकी गेंदबाजी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और देखा जाएगा कि पूरा जोर लगाकर गेंदबाजी करते हुए बाएं पैर के टखने को लेकर वह असहज तो नहीं हैं.

भारत को अपना अगला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में और दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है.

पांड्या की अनुपस्थिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली थी. शमी ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए थे लेकिन लखनऊ की पिच से धीमे गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है और ऐसे में इस मैच के लिए रविचंद्रन अश्विन को एकादश में जगह मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाजी भी मजबूत होगी क्योंकि अश्विन आठवें नंबर पर खेलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >