शोएब मलिक और सना जावेद का पिछले 3 साल से था चक्कर, सानिया मिर्जा को पाकिस्तान में मिल रहा जोरदार समर्थन

पिछले कुछ दिनों ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने सानिया मिर्जा से तलाक के बाद सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली है. इनके बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि दोनों का अफेयर्स पिछले 3 साल से चल रहा था.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकटर शोएब मलिक के पिछले हफ्ते टीवी अभिनेत्री और मॉडल सना जावेद से निकाह करने का खुलासा करने के बाद भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा को पाकिस्तान के लोगों से जोरदार समर्थन मिल रहा है. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादियां तोड़ने के लिए मलिक और सना की आलोचना की. इनमें से कईयों ने तो पाकिस्तानी क्रिकेटर से तलाक लेने के सानिया के फैसले का समर्थन किया है.

3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे शोएब और सना

एक खबरिया चैनल ‘समा टीवी’ पर एक पोडकास्ट ने तो आग में घी डालने का काम किया. इस चैनल ने दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद शोएब मलिक और सना जावेद के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच अंतरंग संबंध थे. पोडकास्ट में कहा गया है कि सना ने मलिक से शादी करने से तीन महीने पहले ही अपने पूर्व पति उमैर जसवाल से तलाक लिया था.

Also Read: सानिया मिर्जा का पूरा बयान यहां पढ़ें… शोएब मलिक से तलाक पर परिवार ने भी किया बड़ा खुलासा

टीवी चैनल ले किया खुलासा

इसमें कहा गया कि जब भी मलिक को चैनल पर किसी शो के लिए बुलाया जाता तो वह इसी शर्त पर तैयार होते कि सना को भी बुलाया जाना चाहिए. पोडकास्ट के निर्माता ने कहा, ‘इन दोनों का पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था.’ उन्होंने कहा, ‘उमैर को इसके बारे में नहीं पता था लेकिन सानिया मिर्जा और उनका परिवार इस बारे में जानता था और यहां तक कि मलिक के परिवार को भी पिछले साल इसके बारे में पता चल गया था. हालात सुलझाने के प्रयास किये गये लेकिन मलिक ने किसी की नहीं सुनी.’

Also Read: कौन है सना जावेद, जो बनी शोएब मलिक की तीसरी पत्नी, सानिया मिर्जा से पहले भी कर चुके हैं शादी

2010 में हुई थी सानिया और शोएब की शादी

मलिक और सानिया की शादी 2010 में हैदराबाद (भारत) में बड़ी धूमधाम से हुई थी. सना और जसवाल ने 2020 में एक निजी समारोह में शादी की थी. शोएब के सना के साथ अपनी शादी की तस्वीर साझा करने के बाद ही खुलासा हुआ कि वह और सानिया अब अलग हो गये हैं. इधर सानिया के परिवार वालों ने भी खुलासा किया की सानिया ने शोएब से तलाक ले ली है. उनका एक पांच साल का बेटा है तो सानिया के साथ रहता है.

Also Read: सानिया मिर्जा-सना से पहले इस हसीना संग शोएब मलिक ने किया था निकाह, जानें कैसे दोनों बेगम संग टूटा रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >