Vidya Balan: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थी बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना, एक्ट्रेस बोली- एक दिन मेरी मां...

एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म नीयत को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्कूल के दिनों के बारे में दिलचस्प बात बताई.

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन करीब चार साल बाद अपनी फिल्म नीयत के साथ सिल्वर स्क्रीन पर आईं. इससे पहले उनकी सारी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई है. फिल्म सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है और इसमें वो एक जासूस के किरदार में नजर आ रही है. इस बीच एक इंटरव्यू में विद्या ने खुलासा किया कि शिल्पा स्कूल में उनकी सीनियर थी. साथ ही मलाइका अरोड़ा के बारे में भी उन्होंने दिलचस्प बात बताई.

शिल्पा शेट्टी स्कूल में थी विद्या बालन की सीनियर

विद्या बालन ने बताया कि शिल्पा शेट्टी और मलायका अरोड़ा से उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है. यूट्यूब पॉडकास्ट चैनल कर्लीटेल्स के साथ इंटरव्यू में विद्या ने बताया, “मुझे लगता है कि शिल्पा मुझसे तीन साल सीनियर थी. वह हमेशा से हॉटी थी. वह एक बास्केटबॉल खिलाड़ी भी थी. एक दिन मेरी मां ने फैसला किया कि मुझे बास्केटबॉल खेलना चाहिए. सुबह 6 बजे मैं बास्केटबॉल खेलने के लिए निकल गई.”

https://www.instagram.com/p/Ctx-NNTNETu/?img_index=1

विद्या बालन ने मलाइका अरोड़ा को लेकर कही ये बात

विद्या बालन ने आगे बताया कि, ऐसी अफवाहें थी कि शिल्पा फिल्मों में आने वाली है. मैं कभी नहीं भूलूंगी कि उन्होंने मुझे गेंद को ड्रिबल करना सिखाया. जिसके बाद मैंने मैंने अपनी मां से कहा, ‘मैंने सीख लिया. कल से सुबह उठ के नहीं जाना है. वहीं, विद्या ने मलाइका अरोड़ा को लेकर बताया कि, वह दूसरे स्कूल से थी. लेकिन मुझे याद है कि वह अपनी फ्रेंच ट्यूशन के लिए एक खास समय पर उस गली से गुजरती थी, जो मेरी गली में थी. सभी लड़के उस वक्त बाहर बैठकर मलाइका के वहां से गुजरने का इंतजार करते थे.

Also Read: Kapil Sharma ने सुमोना चक्रवर्ती को बताया गदर का ‘अशरफ अली’, सनी देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

क्या है नीयत फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी बिजनेसमैन आशीष कपूर (राम कपूर)की है, जो भारत के बैंकों से दो हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गया है. यहां भारत में उसके कम्पनी के लोगों को दो साल से सैलरी नहीं मिली है, जिस वजह से अब तक आठ लोगों ने आत्महत्या कर ली है. इसी जानकारी के बीच आशीष कपूर स्कॉटलैंड के एक कैसल में अपना शानदार जन्मदिन मना रहा है. जिसमें उसने अपने खास दोस्तों को बुलाया है. पार्टी के दौरान अचानक आशीष की मौत हो जाती है. उनकी मौत की गुत्थी सीबीआई अफसर मीरा राव (विद्या बालन) सुलझाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >