शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का टूटा रिश्ता? Raj Kundra ने पोस्ट में लिखा- ‘हम अलग हो गए हैं…

रात करीब एक बजे राज कुंद्रा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, राज ने लिखा, हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय में हमें समय दें.

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की शादी को 14 साल से ज्यादा हो गए हैं. शिल्पा और राज बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है. हर सुख-दुख में कपल ने एक-दूसरे का साथ दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा था, मुझे पता है कि हम सोलमेट्स हैं और हमें एक साथ रहना ही है और वह मुझे और सुखी बना देता है. मैं चाहती हूं कि सभी महिलाओं की शादी में इस तरह की दोस्ती हो क्योंकि मुझे लगता है कि शादी में दोस्ती होना जरूरी है. वहीं, शिल्पा के बाद अब राज फिल्मों में कदम रख रहे हैं और उनकी मूवी यूटी 69 का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. इस बीच राज ने ऐसा ट्वीट किया, जिसे लेकर उनके फैंस कयास लगाने लगे कि उन दोनों के बीच सबकुछ सही तो है ना. राज का ट्वीट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का टूटा रिश्ता?

दरअसल, रात करीब एक बजे राज कुंद्रा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, राज ने लिखा, हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय में हमें समय दें. साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी और दिल टूटने वाा इमोजी भी उन्होंने बनाया. इस ट्वीट के बाद यूजर्स इस पर खूब सारे रिएक्शन दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, चलो भी. घटिया नौटंकी. एक यूजर ने लिखा, अलग मतलब.. तलाक? एक और यूजर ने लिखा, फिल्म पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. एक यूजर ने लिखा, ये तो होना ही था बड़े-बड़े शहरों में छोटी-मोटी बात ही रहती है अलग मतलब? तलाक? ग्लैमर वर्ल्ड. एक यूजर ने लिखा, उनके मास्क के बारे में बात हो रही होगी. कई यूजर्स कमेंट में शिल्पा शेट्टी का नाम भी ले रहे हैं.

जानें क्या है सच्चाई?

राज कुंद्रा के इस ट्वीट को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सिर्फ उन्होंने अपने मूवी को प्रमोट के लिए किया है. कई लोग कह रहे है कि हो सकता है कि वो अपने मास्क से अलग हो गए है. हालांकि पूरी सच्चाई तो राज बता सकते है. इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. बता दें कि कुछ समय पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दूसरे हिस्से में राज ने अपने मास्क को लेकर कहा था, ”मैंने सिर्फ दर्द की वजह से मास्क पहना हुआ था. मीडिया ट्रायल बहुत दर्दनाक था. दरअसल, यह मेरे कानूनी मुकदमे से भी ज्यादा दर्दनाक था. मैं मीडिया को दोष नहीं देता क्योंकि वे अपना काम कर रहे थे लेकिन यह इतना दर्दनाक था कि मुझे मास्क पहनना पड़ा और छिपना पड़ा. मैं नहीं चाहता था कि मुझे देखा जाए, देखा जाए या मेरी तस्वीरें खींची जाएं.”

Also Read: Ganapath Movie Review: टाइगर श्रॉफ की गणपत हुई रिलीज, टिकट बुक करने से पहले जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

राज कुंद्रा की अपकमिंग फिल्म ‘यूटी69’

राज कुंद्रा की अपकमिंग फिल्म ‘यूटी69’ का ट्रेलर आ चुका है. फिल्म अश्लील कंटेट के निर्माण के आरोप में जेल में उनके अनुभवों को दर्शाती है. मूवी 3 नवंबर को रिलीज होगी. ट्रेलर लॉन्च के दौरान राज ने अपने परिवार को निशाना बनाने वाले ट्रोल्स और जेल में अपने अनुभव के बारे में बोलते हुए काफी भावुक हो गए थे. उन्होंने कहा था, यह दर्दनाक था, खासकर जब आप जानते हैं कि आपने कुछ भी गलत नहीं किया है. और आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. उस समय पर थोड़ा.. .किसी भी चीज़ से अधिक, यह मेरे परिवार के लिए दर्दनाक था. मुझे बोलो जो बोलना है यार, मेरी बीवी, मेरे बच्चों और मेरे परिवार पर मत जाओ यार. क्या बिगाड़ा है आप लोगो का.”

Also Read: Sunny Deol Birthday: क्यों लाइमलाइट से दूर रहती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल? तारा सिंह ने खुद बताई थी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >