Titanic पोज देते नजर आए Shilpa Shetty और Raj Kundra, फैंस बोले ‘पटियाला पेग दे इडली सांभर’

Shilpa Shetty-Raj Kundra turn Kate Winslet-Leonardo DiCaprio in video: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर टाइटैनिक पोज देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. राज ने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गई एक नई क्लिप में, उन्होंने शिल्पा और खुद को टाइटैनिक में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट के जैसे दिखाने की कोशिश की है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘टाइटैनिक का हैट क्रेजी पंजाबी जोड़ा वापस आ गया है!

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर टाइटैनिक पोज देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. राज ने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गई एक नई क्लिप में, उन्होंने शिल्पा और खुद को टाइटैनिक में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट के जैसे दिखाने की कोशिश की है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘टाइटैनिक का हैट क्रेजी पंजाबी जोड़ा वापस आ गया है! सबूत है कि वे पंजाबी थे..उन्होंने समुद्र में फेंका ‘हीरा’! जट दा प्यार गोरिये’. राज ने इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का पंजाबी सॉन्ग लगाया है. राज के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQfG8tbB89b/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वीडियो पर फैन मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है ‘सर आप दोनों एक फिल्म में कास्ट ही क्यों नहीं होते हैं.. प्रोड्यूस भी आप ही कर लेना..डायरेक्ट भी आप ही कर लेना. फिल्म का नाम रखेंगे ‘पटियाला पेग दे इडली सांभर’ खूब चलेगी… बोलो तो में स्क्रिप्ट लिख देता हूं’.

https://www.instagram.com/p/CQK5UIhhFwL/

राज कुंद्रा के इंस्टा अकाउंट पर मिल जाएंगे ढेर सारे मजेदार वीडियो

राज कुंद्रा के इंस्टा अकाउंट पर में आपको कई तरह के फनी वीडियोज मिल जाएंगे जो कि आपका मूड लाइट करने में कारगर साबित होंगे. राज पत्नी शिल्पा संग रील्स वीडियो भी बनाते हैं.

2009 में एक दूसरे के हुए शिल्पा और राज

शिल्पा और राज ने साल 2009 नवंबर में सात फेरे लिए थे. साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया था. इसके बाद साल 2020 में सेरोगेसी के जरिए शिल्पा और राज, समीशा के पेरेंट्स बने. इस समय शिल्पा शेट्टी रियलिटी डांस शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ को जज करती नजर आ रही हैं. वह कोविड-19 से ठीक होकर शूटिंग पर वापसी कर चुकी हैं.

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >