Shehnaaz Gill का रिलेशनशिप में कई बार टूटा है दिल, बोलीं- पार्टनर को जब पता चलता है कि...

शहनाज गिल अपनी अदाओं से अक्सर लाइमलाइट चुरा लेती हैं. अब उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि प्यार में लड़के अक्सर उनका दिल तोड़ देते हैं.

टीवी और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री शेहनाज गिल किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. उनकी मासूमियत से हर कोई प्यार करता है. बीते दिनों सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान संग उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अब उनका नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग एक म्यूजिक वीडियो आया, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है. साथ ही बताया कि कितनी बार उनका दिल टूटा है.

रिलेशनशिप पर क्या बोली शहनाज गिल

शहनाज गिल ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी को प्यार में धोखा नहीं दिया है, लेकिन उन्हें हमेशा धोखा मिला है. उनके मुताबिक, “जब किसी को पता चलता है कि उनका पार्टनर काफी प्रोटेक्टिव है और पूरा अटेंशन खूद चाहता है, तब वह अपने पैर पीछे कर लेता है.”

https://www.instagram.com/p/CuRNYUESJwL/?hl=en
शहनाज गिल ने फिटनेस पर दिया ध्यान

शहनाज गिल से उनकी फिट फिजीक का राज बताया. इसका जवाब देते हुए, किसी का भाई किसी की जान अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें योग करना चाहिए, यह मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है. हमें दिन में कम से कम 5 या 10 मिनट ध्यान करना चाहिए. हमारा खाना अच्छा होना चाहिए. आप जो खाएंगे वही बनेंगे, इसलिए कम खाएं और जल्दी वेट लॉस करें”.

https://www.instagram.com/p/CuOmZH5oxZR/?hl=en
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 की शूटिंग हुई खत्म, खतरनाक स्टंट कर ये कंटेस्टेंट पहुंचे फाइनल्स में, कौन होगा विनर
शहनाज ने सिद्धार्थ संग किया था सच्चा प्यार

बता दें कि शहनाज गिल का बॉन्ड और प्यार बिग बॉस 13 में देखने को मिला था. जिसमें उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया था. दोनों की जोड़ी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन हिट थी. फैंस उन्हें प्यार से सिडनाज बुलाते थे. शहनाज सिड के साथ बच्ची की तरह रहती थी और उनपर ढेर सारा प्यार बरसाती थी. हालांकि दोनों के प्यार को किसी की नजर लग गई और साल 2021 में सिड की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई. इस हादसे ने एक्ट्रेस को बुरी तरह तोड़कर रखा दिया था. उन्हें किसी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर रोते हुए देखा गया. हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने खुद को नॉर्मल किया और काम स्टार्ट कर दिया. अब एक्ट्रेस अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CtoHdRzuLHx/?hl=en

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >