Sholay: इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने छोड़ा था ‘गब्बर सिंह’ का रोल, सालों बाद एक्टर ने खुद बताई पूरी बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक से बढ़कर एक कई फिल्में की है, जिसमें जुआरी, बॉम्बे टू गोवा, गुलाम बेगम बादशाह, ब्लैकमेल, जग्गू, कालीचरण, जानी दुश्मन शामिल है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने दीवार और शोले जैसी फिल्में छोड़ दी थी.

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म ‘शोले‘ बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. फिल्म की कहानी से लेकर हर एक किरदार, डायलॉग, गाने आज भी लोगों की जुबां पर है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा को ये मूवी ऑफर की गई थी. लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया था. सालों बाद एक्टर ने खुद ये बात बताई. उन्होंने फिल्म को मना क्यों किया, इसके पीछे की बात बताते है.

शत्रुघ्न सिन्हा के लिए लिखी गई थी फिल्म दीवार

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक से बढ़कर एक कई फिल्में की है, जिसमें जुआरी, बॉम्बे टू गोवा, गुलाम बेगम बादशाह, ब्लैकमेल, जग्गू, कालीचरण, जानी दुश्मन शामिल है. आज तक के साथ बात करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्होंने दीवार और शोले जैसी फिल्में छोड़ दी थी. एक्टर ने कहा, मेरे पास ऐसी फिल्में हैं जिनका मुझे पछतावा है. दीवार की तरह. मुझे खेद है कि मैं फिल्म नहीं कर सका. दीवार मेरे लिए लिखी गई थी. इसकी लगभग छह महीने मेरे साथ रहे. लेकिन हमारे बीच कुछ रचनात्मक मतभेद थे और मैंने स्क्रिप्ट वापस लौटा दी.

इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने नहीं किया शोले में काम

शत्रुघ्न सिन्हा ने शोले को लेकर कहा, शोले को लेकर भी ऐसा हुआ. वह भूमिका जो मेरे दोस्त अमिताभ बच्चन ने की थी. वे चाहते थे कि मैं इसे करूं. कुछ लोग गब्बर सिंह की भूमिका करना चाहता था. निर्माता रमेश सिप्पी मुझे सटीक तारीख उस समय बता नहीं रहे थे. मेरे पास इतनी सारी फिल्में थीं कि मैं नहीं कर सका. साथ ही उन्होंने कहा कि उस समय वो विलेन की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे.

Also Read: Indian Idol 13: शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय की तारीफ करना पड़ा महंगा, पत्नी पूनम बोली- घर चल…VIDEO
इंडियन आइडल 13 में नजर आए थे एक्टर

कुछ समय पहले शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा रिएलिटी शो इंडियन आइडल 13 में दिखे थे. इस दौरान कंटेस्टेंट देबोस्मिता रॉय जैसे ही अपना गाना खत्म करती है. शत्रुघन सिन्हा कहते है, रीना रॉय की जो अदाएं थी….’. इतना कहते ही उन्हें लगता है उनकी पत्नी पूनम उन्हें देख रही है और वो कहते है, तुम उधर देखो. ये सुनते ही पूनम कहती है, तू घर चल. ये सुनते ही एक्टर चुप हो जाते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >