Shaitaan Teaser: रोंगटे खड़े कर देगी अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर फिल्म, आर माधवन खौफनाक हंसी ने मचाई हलचल

शैतान की दुनिया में एंट्री करने के लिए तैयार हो जाइए. अजय देवगन ने हाल ही में अपनी अगली हॉरर थ्रिलर का टीजर जारी किया है. ये वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. बता दें कि फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं. एक बड़े फैन-फॉलोइंग के साथ, अभिनेता लगातार अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं.

अब, अभिनेता शैतान बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. आज मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया. इस हॉरर कॉमेडी को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

टीजर एक वॉयसओवर के साथ शुरू होता है, जिसमें कहा गया है, ”कहते हैं कि ये दुनिया पूरी बेहरी है, पर सुनते सब मेरी है… काले से भी काला मैं, बहकावे का प्याला मैं. तन्दर से लेकर श्लोक का, मालिक हूं मैं नौ (9) लोक का.”

आगे कहा गया, ”जहर भी मैं, दवा भी मैं. चुपचाप सदियों से सब देखा, एक खामोश गवाह भी मैं… मैं रात हूं, मैं शाम हूं, मैं कायनात तमाम हूं. बनता, बिगड़ता, समेट ता, मरोड़ता, लोग कहते हैं कि मैं किसी को नहीं छोड़ता. एक खेल है, खेलोगे? इस खेल का बस एक ही नियम है, मैं चाहे कुछ भी कहूं, मेरे बहकावे में मत आना.”

धमाकेदार टीजर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “वो पूछेगा तुमसे… एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना! #शैतानटीजर अभी जारी! 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों पर कब्जा.”

विकास बहल की ओर से निर्देशित अलौकिक फिल्म, रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांच देने का वादा करती है. इसमें अजय देवगन के साथ ज्योतिखा और आर माधवन सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं.

टीजर में अजय देवगन और ज्योतिका के शॉट्स भी शामिल हैं, जो डरे हुए दिख रहे हैं, क्योंकि वे किसी का सामना कर रहे हैं. एक अन्य शॉट में आर माधवन की भयावह मुस्कान दिखाई देती है, जो संकेत देती है कि वह ‘शैतान’ हो सकते हैं. यह फिल्म इसी साल 8 मार्च को रिलीज होगी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण सहित कई स्टार्स दिखाई देंगे.

अजय देवगन के लिए साल 2023 सफल साबित हुआ. यूं तो ये एक्टर अब बेहद ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन साल 2023 में ”भोला” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसकी कहानी एक पिता के बारे में है, जो दस साल बाद जेल से रिहा होकर अपनी बेटी से मिलने जाता है.

Also Read: Shaitaan Release Date: अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर का पहला पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >