शाहरुख खान ने इस लॉकडाउन से क्या सीखा? शेयर कर फैंस को बताया

Shahrukh Khan- बॉलीवुड किंग शाहरुख खान लगातार लोगों को कोरोना वायरस के बार में अवेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही वो अपने फैंस को इससे बचकर रहने की नसीहत भी दे रहे हैं. हाल ही में शाहरुख का उनके बेटे अबराम के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अबराम के साथ गाना गाते और डांस करते हुए नजर आ रहे थे. अब किंग खान ने एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन से सीखे हुए लेसन्स के बारे में लिखा हैं.

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) लगातार लोगों को कोरोना वायरस के बार में अवेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही वो अपने फैंस को इससे बचकर रहने की नसीहत भी दे रहे हैं. हाल ही में शाहरुख का उनके बेटे अबराम के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अबराम के साथ गाना गाते और डांस करते हुए नजर आ रहे थे. अब किंग खान ने एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन से सीखे हुए लेसन्स के बारे में लिखा हैं.

Also Read: Video: शाहरुख और अबराम का गाना हो रहा वायरल, ‘क्या दिन दिखाया लॉकडाउन ने….’

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी के साथ पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सभी को बताया है कि इस लॉकडाउन ने हमें क्या सिखाया है. शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर 5 सीख शेयर की हैं. एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

शाहरुख ने लिखा है- हम लंबे समय से अपनी कितनी इच्छाओं को बिना पूरा करे रह रहे हैं, लेकिन अब एहसास हुआ कि वो कभी इतनी जरूरी थी ही नहीं. अब समझ आ गया है कि हमें अपने करीब ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनकी जरूरत है जिनसे आप इस लॉकडाउन में बात कर सकें. अब एक बार अगर समय रुक जाए तो अपनी सभी उन झूठी असुरक्षाओं को भुला फिर जिंदगी को जीना है. जिन से कभी लड़े थे, उनके साथ हंसना है. इन सब के ऊपर प्यार हमेशा जिंदा रहेगा, उसकी कीमत कभी कम नहीं होगी चाहे कुछ भी हो जाए.

वहीं, हाल में कोविड-19 से लड़ाई के खिलाफ जारी जंग में योगदान देने के लिए बॉलीवुड ने फेसबुक पर लाइव कॉन्सर्ट किया था. कॉन्सर्ट ‘आई फॉर इंडिया’ में करीब 85 भारतीय एवं वैश्विक सितारों का गायन, कविता पाठ, वादन और निजी संदेश प्रसारित किया गया. इस कॉन्सर्ट में शाहरुख खान का गाया गाना बेहद पसन्द किया जा गया था. उनका साथ इसमें उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने दिया था. फैंस को दोनों की ये क्यूट जोड़ी खूब पसंद आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >