Pathaan: शाहरुख खान ने पठान फिल्म में किया गजब का स्टंट, जमी हुई झील पर दौड़ाई बाइक

Pathaan Shoot Baikal Lake: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म के निर्देशक ने बताया कि कैसे किंग खान ने साइबेरिया की जमी हुई झील बाइक सीक्वेंस शूट किया.

Pathaan Shoot Baikal Lake: शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म से किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. पठान को लेकर हर दिन एक के बाद एक कई अपडेट्स सामने आते है. अब खबर है कि फिल्म का एक सीक्वेंस साइबेरिया में बैकाल झील में शूट किया गया है. खास बात यह है कि यह वहां शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. बता दें कि बैकाल दुनिया की सबसे गहरी और मीठे पानी की सबसे बड़ी झील के रूप में जानी जाती है. ये बाइक सीन तब शूट किया गया, जब झील पूरी तरह जमी हुई थी.

साइबेरिया की जमी हुई झील

पठान फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, “पठान फिल्म बनाते हुए हमने यह सुनिश्चित किया है कि इसमें ऑडियंस को ज्यादा से ज्यादा एक्शन मिले. हमने केवल ऐसे एक्शन सीक्वेंस शूट किए हैं, जिन्हें अब तक किसी भी भारतीय फिल्म ने कभी नहीं किया है. पठान फिल्म दर्शकों को ऐसे दृश्य दिखाएगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा. इसलिए हमने साइबेरिया में शानदार जमी हुई बैकल झील पर एक हाई स्पीड बाइक चेस सीक्वेंस शूट किया है.

दर्शक इस सीन को देखकर जरूर करेंगे तारीफ

उन्होंने आगे कहा, “इस हाई रिस्क सीक्वेंस को शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. हमने काफी रिस्क लिया और बचाव के लिए मास्को से कई टूल्स भी मंगवाये. हम जहां शूटिंग कर रहे थे, वहां से लगभग 2000 किलोमीटर दूर ये झील है! तो, यह एक बहुत बड़ा काम था, जिसे प्रोडक्शन ने बहुत आसानी से हैंडल किया. हमने जमी हुई बर्फ और कड़कड़ाती ठंड पर सबसे विज़ुअली शानदार चेज सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की और मुझे उम्मीद है कि यह सीक्वेंस लोगों को सिनेमाघरों में सीटी बजाने पर मजबूर कर देगा.

Also Read: Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म इस दिन होगी OTT पर रिलीज, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिये बदलाव के निर्देश
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ आए हैं. फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स द्वारा बैंकरोल की गई है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स में चौथी किस्त है. फिल्म 25 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे. बता दें कि, जीरो के बाद शाहरुख खान ‘पठान’ से चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >