सुहाना खान के ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी से झूमे शाहरुख खान, बोले-मेरी परवरिश का…’, स्टारकिड का आया ये जवाब

सुहाना खान मेकअप ब्रैंड मेबलिन की ब्रांड एंबेसडर बन गई है. इस इवेंट में स्टारकिड कंप्लीट रेड आउटफिट में नजर आई. इस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लगी और उन्होंने काफी कॉन्फिडेंस से खुद को कैरी किया. उनके एंबेसडर बनने पर सबसे ज्यादा शाहरुख खान खुश है.

अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर लाइमलाइट में है. भले ही सुहाना की फिल्म रिलीज होने में समय है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हाल ही में स्टारकिड मेबलिन की ब्रांड एंबेसडर बनी है और इस बात से सबसे ज्यादा खुश उनके पिता है. किंग खान ने अपनी बेटी का वीडियो शेयर कर दिल छूने वाली बात लिखी है. उनके पोस्ट पर सुहाना ने रिप्लाई भी किया है.

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना की दिल खोलकर तारीफ की

दरअसल, सुहाना खान मेकअप ब्रैंड मेबलिन की ब्रांड एंबेसडर बन गई है. इस इवेंट में स्टारकिड कंप्लीट रेड आउटफिट में नजर आई. इस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लगी और उन्होंने काफी कॉन्फिडेंस से खुद को कैरी किया. अपनी बेटी का वीडियो शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “मेबलिन के लिए बधाई हो बेटा. अच्छे कपड़े पहने है…अच्छा बोल रही हो…बहुत खूब. क्या मैं अच्छी परवरिश करने का कुछ श्रेय ले सकता हूं !!’’ लव यू माय लिटिल लेडी इन रेड!”

सुहाना खान का आया रिप्लाई

शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान पर जमकर प्यार लुटाया. इस पोस्ट पर सुहाना ने रिप्लाई करते हुए लिखा, Awwww लव यू. सो क्यूट. इस इवेंट में सुहाना खान ने इवेंट में कहा, “हाय सब लोग… मैं यहां आने और आप लोगों को फिर से देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं. हमारे पास अच्छा समय था. इसलिए मैं यहां आने के लिए वास्तव में बहुत उत्साहित हूं और मैं आप लोगों द्वारा वह सब कुछ देखने का इंतजार नहीं कर सकती, जो हमने फिल्माया है. मेबलिन के इतने प्रतिष्ठित प्रॉडक्ट, विशेष रूप से उनके मस्करा अद्भुत हैं. इसका ब्रांड एंबेसडर बनना एक सम्मान की बात है. लेकिन, हां, मैं इस ब्रांड का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित और खुश हूं.

Also Read: अमिताभ बच्चन के नाती को डेट कर रही हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, श्वेता बच्चन ने दी हरी झंडी!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >