पठान में बड़े बालों में नजर आएंगे शाहरुख खान, अगले महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग

शाहरुख खान की पिछली फिल्म क्रिसमस 2018 के मौके पर रिलीज की गई थी. 2018 में जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख बहुत सोच समझकर फिल्में साइन कर रहे हैं. सुनने में आया है कि शाहरुख ने सलमान खान के बैनर की फिल्म के अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म तक को ना बोला है. खबरों की मानें तो शाहरुख अब यशराज फिल्म्स की पठान में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखेंगे. जॉन इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. फिलहाल इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, पर जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख कई लुक्स में नजर आएंगे। इनमें से एक लुक बड़े बालों वाला होगा। इसीलिए शाहरुख अपने बालों को बढ़ा रहे हैं. इन दिनों आईपीएल में शाहरुख अपने बड़े बालों के साथ अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर का सपोर्ट करते देखे जा सकते हैं.

बताया जा रहा है कि इस ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू हो सकती है। पहले इसकी शूटिंग मई-जून में शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में इसे आगे बढ़ा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस फिल्म की शूटिंग विदेशों में होनी थी लेकिन अब इसके बड़े हिस्से की शूटिंग पहले मुंबई में की जाएगी। खबर है कि फिल्म के लिए काफी महंगा और शानदार सेट भी तैयार किया जा रहा है.

पिंकविला ने अपने एक रिपोर्ट में बताया कि एक सूत्र ने के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू की जाने वाली थी लेकिन अब इसे नवंबर में शुरू किया जाएगा.

इस फिल्म के अलावा शाहरुख राजकुमार हूीरानी की एक कॉमेडी फिल्म और एटली की एक एक्शन थ्रिलर में भी नजर आने वाले हैं. शाहरुख ने पिछली बार जीरो और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखलाया था, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाइ थीं. पिछले साल शाहरुख की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसलिए उनके फैन उनकी अगली फिल्म का बेसर्बी के साथ इंतजार कर रहे हैं.

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >