Salaar और Dunki के लिए प्रभास और शाहरुख खान ने ली कितनी फीस, कौन है सबसे महंगा एक्टर

इस बार क्रिसमस के मौके पर बड़ा धमाका होने वाला है, क्योंकि प्रभास की डंकी और सालार एक दिन के अंतर पर रिलीज हो रही है. फैंस दोनों ही फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं. अब शाहरुख खान और प्रभास में से किसने कितनी फीस ली है. आइये जानते हैं.

इस बार का क्रिसमस सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी एक्साइटिंग और मजेदार होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि शाहरुख खान की कॉमेडी-ड्रामा डंकी और प्रभास की क्राइम-थ्रिलर सालार एक-दूसरे से ठीक एक दिन के अंतर पर सिनेमाघरों में आ रही हैं.

जहां डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होगी, वहीं सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों ही फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

हालांकि, सिनेप्रेमियों की पहली पसंद सालार है. इसने शाहरुख की डंकी को पीछे छोड़ दिया है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह नाटक देश भर में 6439 शो के लिए 5,77,406 टिकटों की बिक्री के साथ 12.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुका है.

डंकी अब तक 12608 शो के लिए 3,60,508 टिकट बेचने में सफल रही है और 10.26 करोड़ रुपये कमाए हैं. डंकी ने मंगलवार तक सालार से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन एक ही दिन में पासा पलट गया.

अब प्रभास और एसआरके में सबसे महंगा एक्टर कौन है, और किसने कितनी फीस ली है. आइये जानते हैं. दरअसल इस रेस में भी प्रभास ने बाजी मार ली है.

फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें बॉलीवुड सुपरस्टार, शाहरुख खान, जो फिल्म में मुख्य नायक ‘हार्डी’ की भूमिका निभा रहे हैं, कथित तौर पर अपने रोल के लिए 28 करोड़ रुपये की अच्छी खासी फीस ले रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि जवान और पठान की सुपर सक्सेस के बाद उन्होंने फीस बढ़ा दी है.

200 करोड़ रुपये के बजट वाली एक्शन थ्रिलर सालार में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं. बताया जा रहा है कि प्रभास को फिल्म में उनके काम के लिए 100 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी गई है. इसके अतिरिक्त, वह फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई का 10 प्रतिशत प्राप्त करने के हकदार है.

विक्की कौशल, जो ‘डंकी’ में ‘सुक्खी’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे. उन्होंने अपने रोल के लिए 12 करोड़ रुपये लिए हैं. इसके अलावा तापसी पन्नू 11 करोड़ ले रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता प्रशांत नील की फिल्म सालार में मुख्य अभिनेत्री श्रुति हासन को कथित तौर पर फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. कुछ स्रोतों के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि फिल्म में उनके किरदार का नाम आद्या है. सालार में अपनी भूमिका के लिए, पृथ्वीराज सुकुमारन ने कथित तौर पर 4 करोड़ रुपये की फीस ली है. फिल्म में उन्होंने वर्धराज मन्नार नाम का किरदार निभाया है.

Also Read: Dunki: राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीद है कि ये फिल्म दर्शकों को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >