Selfiee BO Collection Day 1:अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का ओपनिंग डे पर निकला दम, शहजादा से भी कम हुआ कलेक्शन!

Selfiee Box Office Collection Day 1: ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार का जादू लोगों के बीच कम होता दिख रहा है. इस साल अक्षय की ये सबसे पहली फिल्म थी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इससे पहले पिछले साल उनकी बैक-टू-बैक कई फिल्में फ्लॉप हुई. उनकी फिल्म सेल्फी का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Selfiee Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) स्टारर फिल्म सेल्फी (Selfiee) रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था और स्टारकास्ट ने मूवी का जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन इसका फायदा देखने को नहीं मिला. ओपनिंग डे पर ही दर्शकों को ये इम्प्रेस करने में नाकाम रही. चलिए आपको बताते है पहले दिन कितने का बिजनेस हुआ.

‘सेल्फी’ ने की खराब ओपनिंग

ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार का जादू लोगों के बीच कम होता दिख रहा है. इस साल अक्षय़ की ये सबसे पहली फिल्म थी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले ही दिन मूवी सेल्फी ने खराब प्रदर्शन किया. sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट् की मानें तो इसने सिर्फ 3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, जिसमें हल्का फेर-बदल हो सकता है. अब देखना है मूवी वीकेंड पर क्या कमाल दिखाती है.

शहजादा से भी कम हुआ कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार की कई फिल्मों से सेल्फी का कलेक्शन कम रहा. इसमें हेरा फेरी (3.28 करोड़ रुपये), वेलकम(3.32 करोड़ रुपये), भागम भाग( 3.43 करोड़ रुपये),भूल भुलैया (3.88 करोड़ रुपये), टशन (3.92 करोड़ रुपये) जैसी मूवीज शामिल है. वहीं, इसी महीने रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मूवी शहजादा ने भी पहले दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया था, जो इससे ज्यादा थी.

Also Read: Selfiee Twitter Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ दर्शकों को कैसी लगी? जानिए कैसे कर रहे लोग रिएक्ट
ऑनलाइन लीक हुई सेल्फी

सेल्फी रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कथित तौर पर, यह पाइरेसी दिग्गजों द्वारा ऑनलाइन लीक किया गया है और फिल्मीजिला, मूवीरुलेज आदि जैसी विभिन्न टोरेंट साइटों पर एचडी प्रिंट में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस बीच, यह स्पष्ट है कि पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बावजूद, पायरेसी पर अंकुश लगाने के मनोरंजन उद्योग के प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं. इससे पहले शाहरुख खान की पठान, भेडिया, और अमिताभ बच्चन की उंचाई जैसी बड़ी फिल्में, भी पायरेसी का शिकार हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >